फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बैंक आफ बड़ौदा का लॉकर नहीं तोड़ पाए चोर

बैंक आफ बड़ौदा का लॉकर नहीं तोड़ पाए चोर

Thu, 05 Apr 2018 11:03 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
बैंक आफ बड़ौदा का लॉकर नहीं तोड़ पाए चोर
बैंक ऑफ बड़ौदा का लॉकर तोड़ने का प्रयास
विज्ञापन

हनुमतनगर (फैजाबाद)। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के जमूरतगंज-बिल्लहरघाट मार्ग पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा अंजना में चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन चोर लॉकर का ताला न तोड़ पाने पर चोरों को खाली हाथ वापस होना पड़ा। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष, सीओ अयोध्या व बैंक विभाग के अधिकारियों ने घंटो जांच-पड़ताल की। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
क्षेत्र के अंजना ग्राम सभा स्थित जमूरतगंज-बिल्लहरघाट मार्ग के किनारे बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा अंजना के बैंककर्मी बुधवार शाम बैंक को बंद करके चले गए। रात में चोर बाहर से छत पर लगे सरिया में रस्सी बांधकर ऊपर चढ़ गए। छत पर लगी जाली को काटकर उसी रस्सी के सहारे बैंक के अंदर बने बाथरूम में पहुंच गए। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को बंद करके स्ट्रांग रूम में लगे चैनल व दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर तिजोरी के लॉक को छीनी व हथौड़ी से तोड़ने का प्रयास किया, पर एक ही लॉक टूटने पर कैश नहीं निकाल सके।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक सुधांशु चतुर्वेदी ने गुरुवार सुबह करीब नौ बजे बैंक का ताला खोला तो अंदर का नजारा देखकर सूचना थानाध्यक्ष पूराकलंदर व अपने अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे सीओ अयोध्या राजू कुमार साव, थानाध्यक्ष वीर सिंह, भदरसा चौकी प्रभारी दिनेश कुमार पांडेय व बीओबी के डीआरएम पीपी यादव, परिचालन अधिकारी राजन कुमार, एलडीए अनिल कुमार सिंह ने घंटों जांच पड़ताल की। सीओ अयोध्या ने बताया कि जहां से चोर अंदर गए, वहां बैंक का कैमरा नहीं लगा है। बैंक के अंदर लगा हूटर भी नहीं बजा, जिसकी जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष वीर सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई चोरी
हैदरगंज। थाना हैदरगंज क्षेत्र के सीएचसी हैदरगंज में बुधवार रात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर रखी इनवर्टर बैटरी पार कर दिया। गुरुवार की सुबह मामले की जानकारी होने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पासी की एक झाड़ी में इनवर्टर मिल गया। थाना प्रभारी रामचंद्र सरोज ने बताया कि सूचना मिली है, केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed