फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   आज मौसम से भी होगा मुकाबला

आज मौसम से भी होगा मुकाबला

Mon, 06 May 2019 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
आज मौसम से भी होगा मुकाबला
अयोध्या। मतदान के दिन शहर में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने की चुनौती के साथ शरीर झुलसाने वाली गर्मी से भी मुकाबला करना होगा। प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहे तापमान में सोमवार को और इजाफा होने की आशंका है।
विज्ञापन



मौसम विभाग के अनुसार सुबह से ही धूप का असर होगा ऊपर से गर्म हवा और मुसीबत बढ़ाएंगी। ऐसे में अपना वोट डालने के लिए मतदाताओं को धूप और गर्मी से भी मुकाबला करना होगा। भीषण गर्मी के बीच मतदान अवश्य करेंगे, इसका संकल्प भी लेना होगा।
विज्ञापन



अब तक अप्रैल में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका है। इधर, पिछले तीन दिनों से मौसम में कुछ नरमी देखी गई थी और तापमान 36 तक पहुंच गया था। लेकिन तीन दिन से तापमान में उछाल देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतिदिन दो डिग्री सेल्सियस के इजाफे के साथ रविवार को फिर दिन का तापमान 39.5 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मौसम में नरमी के आसार नहीं हैं और तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है।


गर्म हवा के थपेड़ों से कड़ाके की धूप में घर से बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण है। दिनभर 5.2 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया।



मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि इस बार गर्मी अधिक पड़ने की संभावना है। बताया कि अगले 24 घंटों में भी पछुआ हवा सामान्य से तेज गति से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed