फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मिलावट व घटतौली की शिकायत पर पेट्रोल पंप पर छापा

मिलावट व घटतौली की शिकायत पर पेट्रोल पंप पर छापा

Sun, 23 Jul 2017 12:34 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
मिलावट व घटतौली की शिकायत पर पेट्रोल पंप पर छापा
पंप के तीन नोजल में मिलावट व घटतौली की आशंका, जांच को भेजा सैँपल
विज्ञापन

फैजाबाद। थाना कैंट अंतर्गत सहादतगंज स्थित एक इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर शनिवार को घटतौली व मिलावट की शिकायत पर अधिकारियों द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान पेट्रोल पंप पर लगे 12 नोजल में से 3 नोजल में मिलावट व घटतौली की बात सामने आई है। अधिकारियों ने इसमें से सैंपल भरकर जांच के लिए भेज दिया है।

सहादतगंज स्थित संदीप अग्रवाल के पेट्रोल पंप पर जिलाधिकारी को मिलावट व घटतौली की शिकायत मिली थी। शनिवार को उनके निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट छोटेलाल मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी शोभनाथ यादव, एएसपी विक्रांत वीर, एआरओ सुनील कुमार व इंडियन ऑयल के सेल्स ऑफिसर की टीम ने छापेमारी की।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार, इस दौरान जांच के दौरान स्टॉक सही पाया गया। इस पेट्रोल पंप पर लगी तीन मशीनों के कुल 12 नोजल में छह बंद पाए गए जबकि तीन नोजल सही काम करते मिले और तीन नोजल पर मिलावट व घटतौली की संभावना पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कंपनी के अधिकारियों ने तीनों नोजल से सैंपलभरकर जांच के लिए भेज दिया है, जांच में सैंपल फेल होने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

‘हमारा पेट्रोल पंप’ पर दर्ज केस की जांच शुरू
शुजागंज बाजार स्थित हमारा पेट्रोल पंप पर दर्ज मुकदमों को लेकर विवेचक जयवीर सिंह ने जांच शुरू कर दी। विवेचक ने मुकदमा वादी एआरओ गौरव चौधरी को साथ लेकर शुजागंज स्थित हमारा पेट्रोल पंप पहुंचकर मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ की।

एआरओ गौरव ने बताया कि विवेचक द्वारा उनसे पूछा गया कि घटतौली के संबंध में बांट-माप विभाग द्वारा पंप में जो सीलें लगाई गई उसमें क्या मिला। सीलों के संबंध में एआरओ ने बांट-माप विभाग के अधिकारियों से जानकारी जुटाने को कहा।


इसके अलावा पंप की मशीन में मिली पल्सर चिप किसको सौंपी गयी, आदि विषयों पर उनसे जानकारी हासिल की गई। मालूम हो कि 18 जुलाई को रुदौली के तीन पेट्रोल पंपों के खिलाफ अलग-अलग थानों में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत घटतौली का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed