{"_id":"594abffe4f1c1b93448b481b","slug":"101498071038-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में बम की सूचना से मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान में बम की सूचना से मचा हड़कंप
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान में बम की सूचना से मचा हड़कंप
पुलिस की जांच में सुतली वाला पटाका निकला
अमर उजाला ब्यूरो
मवई (फैजाबाद)। मवई थाना क्षेत्र के ग्राम नरौली में एक मकान के बरामदे में बुधवार सुबह बम मिलने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। यूपी-100 पर सूचना के बाद पहुंची मवई पुलिस ने जब जांच की तो वह सुतली वाला पटाका निकला, जिसे डिफ्यूज कर दिया गया।
ग्राम नरौली के रामबचन का मकान गांव के बाहर नहर के किनारे बना हुआ है। रामबचन इस समय कुवैत में रहकर मजदूरी करता है। घर पर उसकी पत्नी श्रीमती अपने तीन बच्चों के साथ रहती हैं। बुधवार प्रात: रामबचन की पत्नी जब सोकर उठी और अपने मकान के बरामदे में गयी तो देखा एक सुतली गोला पड़ा हुआ था। वह उसे बम समझकर घबरा गई। बम की सूचना जैसे ही गांव में फैली थोड़ी ही देर में उनके मकान के पास ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। सूचना पाकर यूपी-100 के सिपाही अनिल यादव तथा विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक व सीओ को दी। सीओ रुदौली विक्रम सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने मौके पर पहुंचकर बम को डिफ्यूज करा दिया। मवई थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि बम मिलने की सूचना थी लेकिन जांच में सुतली वाला पटाका मिला था जिसे डिफ्यूज करा दिया गया है ।