{"_id":"639cc10e6093b25dab7f5ed5","slug":"crime-faizabad-news-lko6622102177","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: प्रेमी को खोजने अहमदाबाद से अयोध्या पहुंची युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: प्रेमी को खोजने अहमदाबाद से अयोध्या पहुंची युवती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अहमदाबाद में जिसे कुंवारा समझकर महीनों साथ रही उससे मिलने का अरमान लेकर अयोध्या पहुंची एक युवती को करारा झटका लगा। जिस युवक के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं वह तीन बच्चों का बाप निकला।
मूल रूप से इंदौर की रहने वाली एक युवती अहमदाबाद की एक कंपनी के प्रबंधन विभाग में नौकरी करती है। वहीं पर अयोध्या में नया घाट निवासी एक युवक भी नौकरी करता था। युवक खुद को अविवाहित बताता था। युवक और युवती लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शुक्रवार की सुबह यह कहानी बताते हुए युवती फूट-फूट कर रो पड़ी।
उसने सीओ सदर डॉ. राजेश तिवारी को बताया कि प्रेमी के पिता बीमार हो गए थे, इसलिए वह कई महीनों पहले चला आया और उसके बाद से उसका फोन स्विच ऑफ था। युवती ने प्रेमी के दिल्ली में रहने वाले दोस्त से उसके घर का पता लिया और यहां उससे मिलने चली आई।
विज्ञापन
सीओ ने उसे कोतवाली अयोध्या भेजा जहां युवती ने कोतवाली प्रभारी को सारी दास्तान सुनाई। कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि युवती को प्रेमी से मिला दिया गया है। दोनों में समझौता हो गया है, वह वापस अहमदाबाद लौट गई है।