फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crime

Ayodhya News: भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के गहने रिलीज

Sat, 10 Dec 2022 06:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
crime
अयोध्या। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के चोरी गए गहने को रिलीज करने का आदेश हो गया है। शुक्रवार को उन्होंने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह की अदालत में उपस्थित होकर रिलीज आदेश प्राप्त किया।
विज्ञापन

अयोध्या में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग करने आई फिल्म अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के गहने शहर के प्रतिष्ठित होटल से गायब हो गए थे। इसकी एफआईआर उन्होंने कोतवाली नगर में दर्ज कराई थी। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनके गहने बरामद किए थे और चोर को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

इन गहनों को बरामद करने के बाद फिल्म अभिनेत्री ने अदालत में गहनों को रिलीज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर कोतवाली नगर से आख्या मंगाई गई। आख्या अदालत पहुंचने के बाद कोर्ट ने चोरी गए गहनों को रिलीज करने का आदेश जारी किया। चोरी गए गहनों में सोने की चेन, लॉकेट, अंगूठी, चूड़ी, तीन मोबाइल समेत अन्य सामान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को फिल्म अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने अदालत पहुंचकर पांच लाख रुपये की जमानत और इतनी ही राशि का निजी मुचलका दाखिल किया। इसके बाद अदालत ने गहनों को रिलीज करने का आदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed