{"_id":"61b63f153869a82da86b9f17","slug":"crime-faizabad-news-lko6086466107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भूमि पर मूर्ति स्थापित कर कब्जा करने में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी भूमि पर मूर्ति स्थापित कर कब्जा करने में चार गिरफ्तार
विज्ञापन
05-अयोध्या-गोसाईगंज पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। थाना गोसाईगंज अंतर्गत ग्राम भिटौरा की सार्वजनिक भूमि पर बीते दिनों डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा रखकर कब्जा करने, धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने व गवाहों को डराने के धमकाने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना गोसाईगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत भिटौरा मजरे नूरपुर भैसोलिया में रविवार की रात एक समुदाय द्वारा ग्राम सभा की सार्वजनिक भूमि पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी थी। इससे गांव में तनाव हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर प्रतिमा को वहां से हटवा दिया था। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। बाद में एक पक्ष द्वारा गवाहों को डराने धमकाने के आरोप में धारा 504, 506 बढ़ाई गई थी।
रविवार की सुबह थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्र व उनकी टीम ने घटना के चार आरोपी निर्मल कुमार बौद्ध, अजूब शाह, मंशाराम, पहाड़ी कुमार निवासी ग्राम भैसोलिया भिटौरा, थाना गोशाईगंज जनपद अयोध्या को उनके घर से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है।