फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crime

सराहनीय कार्य के लिए यूपी-112 के 22 कर्मचारी होंगे सम्मानित

Sat, 23 Jan 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
crime
अयोध्या। लॉकडाउन में लोगों तक मदद पहुंचाना हो या कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की बात रही हो, यूपी-112 ने हर मौके पर पुलिस का मान बढ़ाने का काम किया है। अयोध्या में विभाग का मान बढ़ाने वाले यूपी-112 के 22 कर्मियों को गणतंत्र दिवस के मौके पर उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। यूपी-112 के एडीजी असीम अरुण द्वारा पूरे प्रदेश में सराहनीय सेवाओं के लिए 1033 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन

यूपी 112 के प्रभारी मिथिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मानित होने वालों में अयोध्या जिले के मुख्य आरक्षी दुर्गविजय यादव, विनोद सिंह, बंशीलाल यादव, आरक्षीगण ओंकारनाथ यादव, प्रदीप कुमार, श्यामबिहारी यादव, अमर बहादुर यादव, अंकित मिश्रा, जयशंकर यादव, महिला आरक्षी वंदना यादव, सविता गौतम, रीना यादव, दीपिका मौर्या, नीतू गुप्ता, पायलट (होमगार्ड) विनोद मिश्रा, ज्ञानचंद यादव, अजीत तिवारी, सुरेंद्र प्रताप, रामप्रकाश शुक्ला, रामसुमिरन, रविप्रकाश शुक्ला, विनोद कुमार शामिल हैं। इन्होंने अतिशीघ्र मौके पर पहुंचकर जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने का कार्य किया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर अन्तर्गत संचालित पीआरवी-0947 पर सात नवंबर 2020 को शाम 4:28 बजे शिकायतकर्ता पत्नी रमेश निवासी धारा रोड अफीम कोठी द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति जहर खाने का प्रयास कर रहा है। इस सूचना पर पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति अपने हाथ में जहर की डिब्बी लिया हुआ था। पीआरवी टीम ने तत्काल उसके हाथों से जहर की डिब्बी को छीनकर नष्ट किया। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पीआरवी कर्मियों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed