फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crime

जाम में फंसा था कार सवार, बाइक से पहुंचे और मोबाइल गिरने का झांसा देकर लगा दी चपत

Sat, 31 Oct 2020 09:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
crime
अयोध्या। शहर में सक्रिय टप्पेबाजों ने शनिवार दोपहर कोतवाली नगर स्थित नाका इलाके में एक ठेकेदार को जाल में फंसाकर उनकी कार में रखा बैग पार कर दिया। बैग में करीब 18 हजार रुपये, चेक बुक, कई स्टांप पेपर, वाहन के कागजात थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ठेकेदार हरीश सिंह शनिवार कार से अपनी जेसीबी का कोई पार्ट खरीदने जा रहे थे। करीब एक बजे के आसपास वह नाका में गजल रेस्टोरेंट के पास जाम में फंसे थे। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें कार के नीचे मोबाइल फोन गिरे होने की बात बताई।
विज्ञापन

इस पर वह कार से नीचे उतरे, लेकिन तब तक दोनों युवक कार में रखा बैग लेकर भाग गए। जानकारी होने पर हरीश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को हरीश ने बताया कि उनके बैग में 18 हजार रुपये, चेक बुक, कई स्टांप पेपर, वाहन के कागजात रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव ने बताया कि घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed