{"_id":"5f301e3f8ebc3e3cd309fcf9","slug":"crime-faizabad-news-lko5344082168","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागांव। रौनाही थाना क्षेत्र के देवई ग्राम पंचायत के मजरे सिकंदरपुर में एक विवाहिता का शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी रौनाही दीपेंद्र सिंह को मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
रविवार सुबह लगभग दस बजे सिकंदरपुर निवासी अमृतांश मिश्रा पुत्र रामकरन मिश्रा की पत्नी के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि पत्नी ने कमरे में दुपट्टे से पंखे के हुक से फांसी लगाकर जान दे दी।
मामले की जानकारी पर परिवारीजनों ने खिड़की से शव को लटकते हुए देखा तो हड़कंप मच गया। घटना के समय मृतका का पति पड़ोस में ड्योढ़ी बाजार गया हुआ था। जिसका विवाह चार वर्ष पूर्व खंडासा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तालडोली के मजरे पड़की गांव से हुआ था। मृतका के चार वर्ष का पुत्र भी है। थाना प्रभारी रौनाही दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का वास्तविक कारण ज्ञात होगा।