फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crime

ट्रेलर से टकराई रोडवेज बस, चालक की मौत

Thu, 18 Jun 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
crime
अयोध्या में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जिले के रौनाही थाना क्षेत्र में मुबारकगंज के पास रोडवेज बस व ट्रेलर की टक्कर में बस चालक की मौत हो गई। जबकि बस में सवार एक अन्य चालक व परिचालक समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कराया गया। यहां से गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। दूसरे परिचालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार भोर अयोध्या डिपो की बस दिल्ली से चलकर गोरखपुर जा रही थी। रौनाही के जनसमाज इंटर कॉलेज के पास एक ट्रक को ओवरटेक करते समय बस पहले से साइड में खड़ी ट्रेलर से भिड़ गई। हादसा इतना जोरदार था कि बस में बैठे 10 यात्री व दोनों चालक राजेश पांडेय व संतोष सिंह बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के सहयोग से सभी 10 यात्रियों व चालकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें राजेश पांडेय के मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल संतोष को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके इलावा एक अन्य यात्री बिहार निवासी युवक को गुरुवार सुबह ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। दूसरी ओर परिवहन विभाग की लापरवाही से अभी तक घटना की अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। जबकि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कर परिवारीजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों से लगातार ड्यूटी कर रहा था मृत चालक
मृत चालक राजेश पांडेय कई दिनों से लगातार ड्यूटी पर था। रोडवेज के कर्मचारियों का कहना है कि 14 जून को भी मृत चालक दिल्ली की बस को चला कर आया था। इसके बाद भी रोडवेज प्रशासन ने फिर से चालक को ड्यूटी पर भेज दिया। जबकि विभाग का नियम है कि अधिक दूरी की बसें लेकर लौटे चालक परिचालक को रेस्ट दिया जाना चाहिए लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते ऐसा नहीं हुआ, इसको लेकर कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed