{"_id":"5e6bc3218ebc3ea823400528","slug":"crime-faizabad-news-lko5133267164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू लदी ओवरलोड 9 ट्रक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू लदी ओवरलोड 9 ट्रक सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महबूबगंज। मया की ग्राम पंचायत शेरवा घाट में बालू घाट पर परिवहन विभाग और पुलिस विभाग की कार्रवाई में बालू लदे ओवरलोड 9 ट्रकों को सीज कर दिया गया।
सरयू की कटान क्षेत्र में आ रही शेरवा घाट ग्राम सभा में कभी बालू खदान का ठेका नहीं किया जाता। इस वर्ष नदी खोदाई के दौरान केवल बालू उठान का ठेका हुआ था, जिसको कार्यदायी संस्था पॉलीवॉल एंड ब्रदर ने ले रखा है।
संस्था द्वारा बालू खदान की आड़ में अवैध काम किया जा रहा है। सैकड़ों ट्रक रात में लोड कर दी जाती हैं, जिसके कारण महबूबगंज बाजार से श्रृंगी ऋषि आश्रम और शव दाह स्थल शेरवाघाट को जाने वाला एकमात्र संपर्क मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है।
22 फरवरी को ग्राम प्रधान दिलीप कुमार विमल ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके बाद गुरुवार रात करीब दो बजे तक चली कार्रवाई में प्रशासन ने ओवरलोड 9 ट्रकों को सीज कर दिया। एआरटीओ एसडी सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, किसी भी कीमत पर ओवरलोड वाहन चलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस दौरान थाना गोसाईगंज के सब इंस्पेक्टर राम प्रकाश सिंह व विजय गुप्ता पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।