फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crime

व्यापारी ने खुद को गोली मारी, पत्नी की सदमें में मौत

Tue, 21 Jan 2020 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime
कुमारगंज में दंपती की मौत के बाद बिलखते परिवारीजन। - फोटो : FAIZABAD
कुमारगंज। व्यापार में नुकसान से परेशान व्यापारी दुखहरण सिंह ने सोमवार शाम अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं पत्नी अपने पति की मौत का सदमा न सह पाई और 12 घंटे के भीतर ही उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। मंगलवार को पति-पत्नी की चिताएं एक साथ जलीं तो पूरा गांव शोक में डूब गया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि ईंट-भट्ठा व दुकान में भारी घाटे को लेकर वह तनाव में था।
विज्ञापन

कुमारगंज कस्बा निवासी दुखहरण सिंह (48) पुत्र स्वर्गीय राम प्रताप सिंह ने सोमवार रात 8 बजे घर पर अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग कमरे में पहुंचे तो व्यापारी खून से लथपथ पड़ा था। आननफानन परिवार के लोग उसे लेकर कुमारगंज स्थित निजी अस्पताल पहुंचे, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टर ने व्यापारी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना कुमारगंज की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे जैसे ही लाश कुमारगंज में मृतक के घर पहुंची कोहराम मच गया। पत्नी उषा सिंह (45) को इतना जबरदस्त सदमा लगा कि हार्ट अटैक से उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख हड़कंप मच गया।
एक साथ परिवार में दो लोगों की मौत से घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव वालों का कहना है कि दुखहरण ईंट-भट्ठा व दुकान में भारी घाटे को लेकर तनाव में थे। अब परिवार की जिम्मेदारी इकलौते पुत्र दिग्विजय पर आ गई है जो अब किसी निजी कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर है।

थाना प्रभारी कुमारगंज अजय कुमार सिंह ने बताया कि एहतियातन पोस्टमार्टम करा लिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ मिल्कीपुर राय ने बताया कि व्यापार में नुकसान से दुखहरण परेशान थे। इसी को खुदकुशी की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed