{"_id":"5e1b60fa8ebc3e879f4aa086","slug":"crime-faizabad-news-lko502718034","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेशकों ने किया थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवेशकों ने किया थाने का घेराव
विज्ञापन
कुमारगंज थाने में मौजूद लोगों की भीड़।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारगंज। कस्बे में संचालित धन दोगुना करने वाली पोंजी कंपनी श्रीराम बुलियन के खिलाफ सैकड़ों निवेशकों ने रविवार को दर्ज कराए गए मुकदमे में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर कार्रवाई करने की मांग की। आरोप है कि कंपनी ने क्षेत्र के सुल्तानपुर, अयोध्या व अमेठी जनपद के करीब 500 निवेशकों से पैसा साल भर में दूना से अधिक देने का लालच देकर जमा कराया गया था लेकिन बीच में ही कंपनी बिना पैसा दिए भाग गई।
व्यापार मंडल अध्यक्ष खुशीराम कौशल ने बताया कि आठ महीने पूर्व इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है, लेकिन पुलिस अभी तक जांच में कोई तेजी नहीं दिखा रही। घेराव की जानकारी मिलते ही सीओ मिल्कीपुर आरके राय ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराते हुए एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट देने के लिए विवेचक को निर्देशित किया।
घेराव के दौरान संजीव सिंह, अंकित कसौधन, विपिन कुमार, निर्मल, संदीप कुमार, जयदीप, राकेश कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सीओ ने बताया कि उक्त फर्जी कंपनी के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है, जिसमें आरोपियों ने कोर्ट से स्थगन आदेश ले रखा है, जो भी पीड़ित है वे सभी लोग आकर के स्वयं मुकदमा लिखा सकते हैं ।