{"_id":"57e8104a4f1c1bf70a573f7a","slug":"crimanl-looted-six-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ के सहारे घर में घुसे बदमाश, छह लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ के सहारे घर में घुसे बदमाश, छह लाख लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ के सहारे घर में दाखिल हुए बदमाशों ने तमंचे के बल पर छह लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद घर के सदस्यों को कमरे में बंद कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़ कर घर वालों को मुक्त कराया। पीड़ित ने बताया कि यह रकम उसके साथी की थी, जो उनके घर पर सुरक्षित रख गए थे। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
बीकापुर कोतवाली की मोतीगंज चौकी क्षेत्र के रामगंज बाजार की चिरंगीवीर में शनिवार देर रात घर में घुसकर बदमाशों ने लूटपाट की। क्षेत्र निवासी वीरेन्द्र गुप्ता ने बताया गया कि शनिवार रात लगभग डेढ़ बजे चार बदमाश मुंह पर गमछा बांध कर घर के सामने लगे पेड़ पर चढ़कर अंदर घुसे और कमरे में सो रही पत्नी बृर्जेश कुमारी को बाहर से बंद कर दिया।
बदमाश वीरेंद्र को लेकर नीचे के कमरे में पहुंचे और तमंचा सटाकर लूटपाट की। इसके बाद वीरेंद्र को कमरे में बंद कर दिया और भाग निकले। पीड़ित के पुत्र ने घटना की सूचना साथी रोहित तिवारी को दी। जिसने मोतीगंज चौकी पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़ कर वीरेंद्र को कमरे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बदमाश छह लाख की जो रकम अपने साथ ले गए, वह दुल्हीपुर शंकरपुर निवासी शिवनाथ मास्टर की थी, जो उनके दोस्त हैं। बीकापुर कोतवाल श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। संबंधित लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।
पीड़ित वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि उनके दोस्त ने 22 सितंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा की मोतीगंज शाखा से पांच लाख 80 हजार रुपये निकाले थे। जिसमें 12 हजार मैंने मिला कर रखे थे। यह रकम मास्टर के लड़के की जमानत के लिए वकील को फीस देने के लिए रखी गई थी।