फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   covid hospital

झुनझुनवाला महाविद्यालय में बनेगा सौ बेड का अस्पताल

Thu, 16 Apr 2020 08:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
covid hospital
मसौधा क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी,सीडीओ व अन्य। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए मसौधा स्थित कोविड एल-1 के समकक्ष झुनझुनवाला महाविद्यालय डाभासेमर में सौ बेड का अस्पताल बनाने की तैयारी की जा रही है। बुधवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, सीडीओ प्रथमेश कुमार व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने सहयोगियों के साथ परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए मसौधा में तीस बेड का कोविड एल-1 हॉस्पिटल व मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर में सौ बेड का कोविड-2 हॉस्पिटल बनने के बाद जिला अस्पताल को कोविड एल-3 अस्पताल के रूप में चयनित किया गया है। हालांकि, अभी तक सिर्फ कोविड एल-1 एवं कोविड एल-2 अस्पताल में ही संदिग्ध मरीजों को इलाज के लिए लाया जा रहा है। इसके बाद भविष्य में किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कोविड एल-1 हॉस्पिटल के समकक्ष झुनझुनवाला महाविद्यालय में सौ बेड के अस्पताल को स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन

अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. राजेंद्र कपूर ने बताया कि वे मरीज जो कोरोना पॉजिटिव तो हैं, लेकिन कोई बीमारी नजर नहीं आ रही है, उन्हें झुनझुनवाला महाविद्यालय में बने अस्पताल में रखा जाएगा। जो मरीज पॉजिटिव होने के साथ बीमार भी होंगे, उन्हें कोविड एल-1 हॉस्पिटल में व गंभीर मरीजों को कोविड एल-2 में रखा जाएगा। बताया कि अभी तक मंडल में एक भी मरीज न मिलना भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को झुनझुनवाला महाविद्यालय के निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग पूरी तैयारी कर रहा है। किसी को भी घबराने व परेशान होने की जरूरत नहीं है। यदि जनपदवासी लॉकडाउन का पूर्ण रूप पालन करते हुए हर प्रकार से जिला प्रशासन का सहयोग करेंगे तो यह जिला कोविड-19 के वायरस से बचा रहेगा। इसी के साथ डीएम ने अधिकारियों के साथ विकास खंड, मसौधा के नवीन भवन में बने क्वारंटीन सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसौधा व मेडिकल कॉलेज दर्शननगर का निरीक्षण कर अब तक की गई व्यवस्था की समीक्षा के साथ चिकित्सा दावा, सुरक्षा के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed