फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   corona virus

अब बढ़ेगा आरटी-पीसीआर टेस्ट का दायरा

Fri, 16 Oct 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
corona virus
अयोध्या। जिले में कोरोना संक्रमण अब कम पडने लगा है। ऐसे में अथेंटिक रिपोर्ट के लिए अब आरटी-पीसीआर टेस्ट का दायरा बढ़ाते हुए एंटीजन किट से जांच कम करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सीएमओ ने कवायद शुरू किया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण दर में इन दिनों काफी कमी देखी जा रही है। प्रतिदिन आ रही रिपोर्ट में 1-2 फीसदी लोग ही वायरस की चपेट में पाए जा रहे हैं। अब तक सोसाइटी में छिपे तमाम एसिंप्टोमेटिक मरीजों को चिह्नित करके समुदाय से अलग करने के मकसद से एंटीजन रैपिड टेस्ट का सहारा लिया गया, जो काफी कारगर साबित रहा।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार एंटीजन रैपिड टेस्ट में अधिक संक्रमण वाले मरीज तो पकड़ में आते हैं, लेकिन कम संक्रमण वाले मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ जाती है। जबकि आरटी-पीसीआर टेस्ट की जांच की शुद्धता करीब 99 फीसदी होती है। हल्का संक्रमण होने पर भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों जिले में एंटीजन टेस्ट के लिए करीब पंद्रह सौ व आरटी-पीसीआर के लिए करीब 450 लोगों का नमूना लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जबकि प्रतिदिन करीब दो हजार तक लोगों का एंटीजन किट से नमूना हो जाता था।
इनमें निगेटिव आने वाले व सिंप्टोमेटिक मरीजों का आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया जाता था। अब संक्रमण कमजोर पडने पर शुद्धतापूर्वक जांच हो सके एवं मेडिकल कॉलेज में स्थापित कोरोना लैब का भी सदुपयोग हो सके, इसके लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। नई रणनीति के तहत एंटीजन किट से जांच का लक्ष्य तो 15 सौ ही रखा गया है, लेकिन आरटी पीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल की संख्या करीब सात सौ तक बढ़ाई गई है। एंटीजन से निगेटिव आने वाले मरीजों का आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया जाएगा।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ घनश्याम सिंह ने बताया कि आरटी-पीसीआर टेस्ट से शुद्धतापूर्वक जांच होती है। उच्च संक्रमित मरीज को ट्रैस करने में एंटीजन किट काफी कारगर रही है। लेकिन हल्के संक्रमण वाले मरीजों को आरटी-पीसीआर टेस्ट से पुष्ट किया जा सकता है। साथ ही मशीनरी की उपयोग भी हो सकेगा। बताया कि शीघ्र ही यह व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed