फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Corona infected five dead, 78 positive

कोरोना संक्रमित पांच की मौत, 78 मिले पॉजिटिव

Sun, 16 May 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Corona infected five dead, 78 positive
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में भर्ती पांच कोरोना संक्रमितों की 24 घंटे में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 78 संक्रमित मिले। वहीं, 178 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीत ली। उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 15519 हो गई है, इनमें सक्रिय मरीज 1519 हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में रविवार को 2604 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें सिर्फ 78 पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि, 178 डिस्चार्ज हुए हैं। रविवार की रिपोर्ट में नगर निगम क्षेत्र के सरस्वती पुरम कॉलोनी में चार, गांधीनगर कॉलोनी व हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के शाहगंज में तीन-तीन संक्रमित मिले हैं। अमानीगंज ब्लॉक के चमरूपुर, नगर निगम क्षेत्र के साहबगंज, आवास विकास कॉलोनी, मसौधा ब्लॉक के बनबीरपर, कौशलपुरी कॉलोनी, उसरू, सोहावल ब्लॉक के हरिपुर व अरथर में दो-दो पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

तेलीटोला, झारखंडी, नहरबाग, ककरही बाजार, जिला अस्पताल, रोहणी कॉलोनी, शक्ति नगर कॉलोनी, ओम पुरम कॉलोनी, दिल्ली दरवाजा, बछड़ा सुलतानपुर, कैंट, जिला महिला अस्पताल सहित अन्य जगहों पर एक-एक पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल सक्रिय मरीजों में से 1309 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में 119, जिला महिला अस्पताल में 11, जगत हॉस्पिटल में 11, चिरंजीव हॉस्पिटल में 23, आनंद हॉस्पिटल में 21, संजाफी हॉस्पिटल में 10 व निर्मला हॉस्पिटल में 15 मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed