{"_id":"602aa5898ebc3ee91116cda7","slug":"corona-faizabad-news-lko5650122175","type":"story","status":"publish","title_hn":"334 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
334 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज
विज्ञापन
अयोध्या-बीकापुर में कोरोना की वैक्सीन लगाते स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कोविड-19 वैक्सीन की 16 जनवरी को पहली खुराक ले चुके 399 लोगों में से सोमवार को 334 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी खुराक ली। टीका लगने के बाद सभी लोग पूर्णतया स्वस्थ बताए गए हैं।जिले भर में निर्धारित किए गए 2655 लोगों के टीकाकरण के लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 40 फीसदी टीकाकरण ही हो सका है।
जिले के 16 अस्पतालों में सोमवार को अगले चरण के टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में पिछले सत्रों में टीकाकरण से वंचित रह गए स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक और 16 जनवरी को टीका लगवा चुके 399 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक देने के लिए बुलाया गया था। इसके लिए सभी अस्पतालों में 2655 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। सभी अस्पतालों में लगभग 10 बजे तक टीकाकरण शुरू हो गया। सायंकाल पांच बजे तक चले इस अभियान में 1073 लोगों ने टीकाकरण कराया। इसमें पहली खुराक लेने वालों की संख्या 739 रही, शेष 334 लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिला अस्पताल में लक्षित 254 लोगों के सापेक्ष 159, जिला महिला अस्पताल में 250 में से 94, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में 212 में से 92, श्रीराम चिकित्सालय में 250 में से 145, चिरंजीव हॉस्पिटल में 210 में से 110, सीएचसी रुदौली में 225 में से 104, मवई में 45 में से 19, सोहावल में 113 में से 23, मसौधा में 125 में से 50, पूरा में 112 में 10, तारुन में 250 में 92, हैरिंग्टनगंज में 125 में 15 लोगों ने टीकाकरण कराया है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि 334 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है। जबकि 739 लोगों ने पहली खुराक ली है। किसी भी व्यक्ति को टीकाकरण के बाद किसी भी तरह की समस्या नहीं हुई है। प्रत्येक व्यक्ति को सूची में नाम आते ही टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए, तभी संक्रमण से निजात मिल सकती है।