फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Corona

399 स्वास्थ्य कर्मियों को कल दी जाएगी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

Sat, 13 Feb 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Corona
अयोध्या। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे टीकाकरण का अगला सत्र 15 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इसमें बीते 16 जनवरी को टीके की पहली खुराक लगवा चुके 399 स्वास्थ्यकर्मियों को 28 दिन पूरे होने पर दूसरी खुराक भी दी जाएगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 से बचाव के लिए किए जा रहे टीकाकरण की शुरुआत बीते 16 जनवरी से जिले में भी हुई थी। पहले दिन जिले के छह अस्पतालों पर छह सौ लोगों को टीके की पहली खुराक देने के लिए बुलाया गया था। सायंकाल तक सभी केंद्रों पर 399 चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने उत्साहपूर्वक टीका लगवाया। इन्हें 28 दिन बीतने के बाद अब दूसरी खुराक 15 फरवरी को दी जाएगी। इसके अलावा अब तक किन्हीं कारणों से टीकाकरण न करवाने वाले 3193 स्वास्थ्य कर्मियों को भी इसी दिन टीका लगवाने का मौका दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि टीकाकरण की शुरुआत के समय पहली खुराक लेने वाले 399 लोगों को दूसरी खुराक दी जानी है। पहली खुराक ले चुके सभी लोग पूर्णतया स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed