फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   corona

सात केंद्रों पर 733 लोगों ने लगवाया कोविड-19 का टीका

Fri, 05 Feb 2021 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
corona
48-अयोध्या-जिलामहिला अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगवाने के बाद उत्साहित पुलिसकर्मी - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। कोविड -19 से बचाव के लिए कराए जा रहे टीकाकरण में शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी टीके की पहली खुराक दी गई। जिले के सात केंद्रों पर आयोजित 10 सत्रों में 1208 के सापेक्ष 733 लोगों ने टीकाकरण करवाया। किसी भी केंद्र पर किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या नहीं हुई। 15 फरवरी को अगले सत्र में टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

टीकाकरण के पहले चरण के छठवें सत्र में शुक्रवार को जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, राजकीय श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर, पुलिस लाइन, सीएचसी रुदौली व मसौदा में टीकाकरण सुबह 10 बजे से शुरू किया गया। इन केंद्रों पर पुलिसकर्मियों के लिए सात और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए तीन सत्र संचालित किए गए।
विज्ञापन

इनमें सभी तीन सत्रों पर 359 स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाया गया था, जिनमें 180 लोगों ने टीकाकरण कराया। वहीं पहले दिन मौका मिलते ही करीब 65 फीसदी फ्रंट लाइन वर्कर्स ने टीके की पहली खुराक ली। सभी सात सत्रों पर 849 लोगों को बुलाया गया था। जिनमें उत्साह के साथ 553 लोगों ने टीकाकरण में प्रतिभाग किया। किसी भी केंद्र से कोई दिक्कत सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से प्राप्त हुए आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को पुलिस लाइंस में 125 में से 90, श्रीराम चिकित्सालय में 232 में से 150, जिला महिला चिकित्सालय में 248 में से 124, जिला अस्पताल में 125 में से 90, मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में 109 में से 21, रुदौली में 121 में 87 व मसौधा में 248 में से 171 लोगों ने टीकाकरण कराया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि अगले चरण में 15 फरवरी को टीकाकरण कराया जाएगा। जिसमें अन्य फ्रंट लाइन वर्कर के साथ छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक व पहले दिन टीका करा चुके स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed