{"_id":"600c61d18ebc3e333f770acc","slug":"corona-faizabad-news-lko5613823182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : वैक्सीनेशन में अयोध्या मंडल के जिले फिसड्डी, परवान नहीं चढ़ पा रहा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : वैक्सीनेशन में अयोध्या मंडल के जिले फिसड्डी, परवान नहीं चढ़ पा रहा उत्साह
विज्ञापन
अयोध्या। कोरोना महामारी से बचाव के लिए शुरू किए गए कोविड-19 वैक्सीनेशन में अयोध्या मंडल के जिले फिसड्डी हैं। मंडल के भीतर जिलों की स्थिति भी अलग-अलग है। बाराबंकी मंडल में अव्वल है तो अयोध्या और अकबरपुर मंडल में भी पीछे हैं। शासन से जारी की गई सूची के बाद इसको लेकर हलचल मची हुई है। अगले वैक्सीनेशन के दौरान इस स्थिति में सुधार के लिए युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका से तैयार होने पर हाईरिस्क पर रहे स्वास्थ्यकर्मियों को प्रथम चरण में टीके की खुराक देकर सिक्योर करने का निर्णय लिया गया। जिले में भी करीब तेरह हजार स्वास्थ्यकर्मी चिह्नित किए गए। इनमें अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मी, आशा बहू, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि शामिल रहे। टीकाकरण से पूर्व दो चरणों में ड्राई रन किया गया।
सब कुछ ठीक मिलने पर दो चरणों में करीब 27 हजार खुराक मिलते ही 16 जनवरी से जिले में भी टीकाकरण शुरू किया गया है। पहले दिन जिले के छह केंद्रों पर हुए टीकाकरण में 66.5 फीसदी लोगों ने टीके की पहली खुराक लिया। जोरदार शुरुआत होने से अफसर भी गदगद दिखे। स्वास्थ्य कर्मियों में भी टीकाकरण के प्रति खासा उत्साह देखा गया। अगले चरण में अभियान को और विस्तृत करने की तैयारी की गई। 22 जनवरी को जिले के 11 केंद्रों पर टीकाकरण कराया गया। लेकिन अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं आ सके। दिन भर सकुशल टीकाकरण संपन्न होने पर अफसरों ने तो खूब वाहवाही बटोरी, लेकिन प्रदेश स्तर से जनपदवार सूची बनी तो अयोध्या मंडल के जिले काफी नीचे पाए गए। इससे जिले के आला अफसरों में हलचल मच गई और दिशा-निर्देशों का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन
शासन स्तर से बनी सूची में अयोध्या जनपद मंडल मुख्यालय होने के बावजूद प्रदेश में 58वें स्थान पर रहा। जबकि मंडल में अयोध्या का चौथा स्थान रहा। बाराबंकी जिला प्रदेश में 30वें स्थान पर होने के साथ मंडल में अव्वल रहा। अमेठी व सुल्तानपुर जिलों की स्थिति भी अयोध्या व अंबेडकरनगर की अपेक्षा बेहतर रही। यह दोनों जिले प्रदेश में क्रमश: 50वें व 53वें और मंडल में दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। सबसे खराब स्थित अंबेडकरनगर जिले की देखी गई। अंबेडकरनगर प्रदेश की सूची में 66वें व मंडल में सबसे नीचे स्थान पर रहा।
सूची जारी होने के बाद हलचल मची। आगामी टीकाकरण दिवस में लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। शुक्रवार को भी दिनभर इसी पर मंथन होता रहा।
जनपद लक्ष्य टीकाकरण प्रतिशत प्रदेश में स्थान
अयोध्या 2200 1242 56.45 58
बाराबंकी 3015 2066 68.52 30
अमेठी 1407 844 59.98 50
सुल्तानपुर 2272 1358 59.77 53
अंबेडकरनगर 2000 1054 52.7 66
टीकाकरण को लेकर जिले की स्थिति बेहतर नहीं दिखी है। प्रदेश में 58वां स्थान मिला है जो चिंताजनक है। टीकाकरण में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की उपस्थिति केंद्रों पर कम देखी गई, इस ओर ध्यान दिया जाएगा। साथ ही टीकाकरण के लिए सूची पहले से जारी की जाएगी ताकि लोगों को पहले से जानकारी हो सके। सभी केंद्रों के नोडल अधिकारियों को लक्ष्य को पूरा करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
- डॉ. घनश्याम सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, अयोध्या
टीकाकरण को लेकर मंडल की स्थिति ठीक नहीं है। संबंधित जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी से बात करके उन्हें लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण बढ़ाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
- डॉ. रमेश गोयल, अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अयोध्या मंडल