फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CORONA

कोरोना टीकाकरण के लिए हुआ प्रशिक्षण

Mon, 21 Dec 2020 08:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
CORONA
अयोध्या। भविष्य में होने वाले कोरोनावायरस के टीकाकरण के लिए सोमवार को दर्शन नगर स्थित सीएमओ सभागार में स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। इस दौरान सभी ब्लॉकों के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े करीब 50 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके देव ने बताया कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी के प्रारंभ में कोरोना टीकाकरण शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। सोमवार को इसे लेकर विकास खंडों के एमओआईसी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक आदि को प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन

बताया कि टीकाकरण के लिए तीन कक्ष आरक्षित किए जाएंगे। एक कक्ष में पंजीकरण, दूसरे कक्ष में टीकाकरण किया जाएगा। जबकि तीसरे कक्ष में टीका लगने के बाद निगरानी की जाएगी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ घनश्याम सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राम प्रकाश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed