{"_id":"5f3abbda8ebc3eabeb6b2e2a","slug":"corona-faizabad-news-lko535519865","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो की मौत, 65 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो की मौत, 65 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई, जबकि समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक समेत 65 नये मरीज पाए गए। इससे जिले में हड़कंप मचा रहा। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1990 हो गई है।
शहर के रिकाबगंज झारखंडी निवासी मधु रस्तोगी (65) 15 अगस्त को कोरोना संक्रमित मिली थीं, जिन्हें होम आइसोलेट किया गया था। इस बीच तबियत बिगड़ने पर रविवार देर रात मेडिकल कॉलेज दर्शननगर ले जाया गया, जिनकी इलाज के दौरान सोमवार की भोर करीब तीन बजे मेडिकल कॉलेज में ही मौत हो गई। वहीं, शहर के कंधारी बाजार निवासी 45 वर्षीय अधिवक्ता 14 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव मिले तो उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने पर केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनका निधन हो गया।
उधर, सोमवार को आई रिपोर्ट में समाजवादी के पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय के संक्रमित मिलने से सपा खेमे में हड़कंप मच गया। इससे पूर्व उनके पुत्र भी पॉजिटिव आए थे, जिनका आइसोलेशन पीरियड पूरा हो चुका है। शहर के अंगूरीबाग निवासी पूर्व विधायक के संक्रमित होने के बाद उन्हें भी होम आइसोलेट किया गया है, जिनकी निगरानी स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की जाएगी। अभी तक उनमें कोई लक्षण सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा सोमवार को आई रिपोर्ट में शहर के उसरू निवासी एक डॉक्टर व उनके संपर्क के दो लोग, शक्ति नगर कॉलोनी में चार, मया ब्लॉक के महबूबगंज में पांच, शहर के धनीराम का पुरवा में दो, मवई ब्लॉक के पूरे शिव उमापुर में दो, शहर के रीडगंज में दो, हनुमान नगर रायबरेली रोड, पुरानी सब्जी मंडी, पीडब्लूडी कॉलोनी सिविल लाइन, मया ब्लॉक के गाजीपुर गडक गोसाईगंज, पूरा ब्लॉक के रानोपाली, जलालुद्दीन नगर, मसौधा ब्लॉक के चाणक्य पुरम कॉलोनी, शहर के राठहवेली, रामनगर, मिल्कीपुर के सफदलभारी, मसौधा के लंगड़ा की चौकी, डाभासेमर, पूरा ब्लॉक के मोहतरिम नगर, सोहावल के धन्नीपुर में एक-एक सहित अन्य मरीज संक्रमित मिले हैं।