{"_id":"5f301e3e8ebc3e3cdb4e02c9","slug":"corona-faizabad-news-lko5343808155","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर, पुलिसकर्मी समेत 62 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर, पुलिसकर्मी समेत 62 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। शहर के उसरू निवासी एक चिकित्सक, पुलिसकर्मी सहित जिले में 62 लोग कोरोना संक्रमित मिलने से रविवार को हड़कंप रहा। अवकाश के बावजूद काफी संख्या में मिले मरीजों को आइसोलेट कराने में स्वास्थ्य महकमा हलकान रहा। रविवार को मिले मरीजों में ग्रामीणांचल के अधिक मरीज मिलने से विभाग में अफरातफरी का माहौल रहा। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1561 पहुंच गई है।
जिले में नगर निगम के अलावा ग्रामीणांचल में भी रेपिड एंटीजन किट से कोरोना जांच अधिकाधिक संख्या में कराई जा रही है। जिसका नतीजा है कि अब ग्रामीण इलाकों में काफी मरीज सामने आ रहे हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में जिले में 31 मरीज संक्रमित मिले हैं। इनमें उसरू निवासी एक अधिवक्ता, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर का एक स्वास्थ्यकर्मी, पटरंगा थाने में संक्रमित मिले पुलिसकर्मी के तीन संपर्की भी संक्रमित मिले हैं।
इसके अलावा सलारपुर सहादतगंज में एक अधेड़, खोजनपुर मोदहा में एक महिला, नाका चुंगी में एक युवक, तहसीनपुर सोहावल में एक महिला, अमानीगंज के पिठला में एक महिला, मसौधा के नैपुरा में दो लोग, मसौधा ब्लॉक के भगवती नगर कौशलपुरी कॉलोनी फेज-2 में सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित एक महिला, मझवा गद्दोपुर में एक अधेड़, शिवनगर कॉलोनी में एक, श्रीराम पुरम कॉलोनी में एक युवक, अमानीगंज अयोध्या में दो, बीकापुर ब्लॉक के भीखा पांडेय का पुरवा सरायखर्गी में एक, सोहावल के कुंदुर्खाखुर्द में छह वर्षीय बालक, सोहावल के सुचित्तागंज में दो, बीकापुर में एक युवक, शहर के जनौरा में एक अधेड़, मया ब्लॉक के कटरा गोसाईगंज में एक, भगवाभीट पूरा बाजार में एक वृद्ध, बीकापुर के कादीपुर में एक, तारुन के भैंसौली में एक, हैरिंग्टनगंज के परसुही में एक, रुदौली के गोसाई का पुरवा में एक, बीकापुर लुफ्ताबाद बछौली में एक सहित अन्य संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी बीकापुर में एंटीजन किट से हुई जांच में खजुरहट निवासी छह वर्षीय बालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इंचार्ज शिवम पांडेय ने बताया कि संक्रमित मिले बालक के पिता की एक दिन पहले रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। क्लोज कांटेक्ट के कारण बालक की जांच की गई, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया कि रविवार को सीएचसी में 27 लोगों नमूना लिया गया, जिसमें 22 लोगों की जांच एंटीजन किट से गई है।