{"_id":"5f184f8c8ebc3e63d3525e99","slug":"corona-faizabad-news-lko53191609","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैब असिस्टेंट, फार्मासिस्ट समेत तीस और मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैब असिस्टेंट, फार्मासिस्ट समेत तीस और मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। सीएचसी खंडासा के लैब असिस्टेंट, पीएचसी ऐहार के फार्मासिस्ट समेत 30 और मरीज कोरोना पॉजिटिव मिलने से बुधवार को हड़कंप मच गया पांच मरीजों के अन्य जिलों में होने की वजह से 25 मरीजों को आइसोलेशन के लिए शिफ्ट कराया गया है।
इनमें सर्वाधिक 15 लोग शहरी क्षेत्र के हैं। जबकि रुदौली ब्लॉक क्षेत्र में दो, बीकापुर में एक, मयाबाजार में दो, अमानीगंज में दो, तारुन में दो सहित अन्य शामिल हैं। स्वास्थ्य टीमें बुधवार को दिन भर मरीजों को शिफ्ट कराने में हलकान रही। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 688 पहुंच गई है।
जिले में बुधवार को दो और स्वास्थ्यकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा रहा। सीएचसी खंडासा में तैनात लैब असिस्टेंट की कोविड ड्यूटी लगातार जारी रही। खांसी होने पर 17 जुलाई को उसने नमूना दिया था। बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
लैब सहायक ने बताया कि मौजूदा समय में कोई दिक्कत नहीं है, घर पर ही आइसोलेट हैं। वहीं, रुदौली तहसील के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऐहार पर तैनात एक फार्मासिस्ट को हल्का जुकाम, बुखार की समस्या हुई तो 17 जुलाई को नमूना दिया। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आने से स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप रहा। सीएमओ के निरीक्षण के दौरान मंगलवार को भी फार्मासिस्ट मौजूद था, जिससे तमाम लोगों में भय व्याप्त हो गया है। रिपोर्ट आते ही मरीज को मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया है।
चंदन की लैब से हुई जांच में रुदौली के बनगवां भेलसर निवासी तीस वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसका इलाज पहले से मलिहाबाद लखनऊ में चल रहा था। जो कि एसिंप्टोमैटिक हैं और संक्रमित व्यक्ति के संपर्की हैं।
इसके अलावा रैंडम सैंपलिंग में देवकाली अयोध्या निवासी एक व्यक्ति, एसजीपीजीआई में भर्ती रामपुर जनक निवासी युवक, रुदौली के मरामऊ निवासी व्यक्ति, शहर के बल्लाहाता में एक, फतेहगंज खीरवाली गली में दो,हरदोई में निवास करने वाली एक महिला, नहरबाग में एक युवक, सर्वेश्वरी नगर जनौरा में एक, सहवन बीकापुर में एक, मयाबाजार के गोसाईगंज में दो, अमानीगंज के मोहम्मदपुर में एक, नगर निगम के शिवनगर में एक, रीडगंज मुगलपुरा में तीन, देवियापुर सहेलिया बाराबंकी निवासी एक, शंकरपुर बस्ती निवासी एक महिला, यशलोक हॉस्पिटल के निकट एक, शहर के ऋषिटोला निवासी एक, तारुन के लालगंज में दो, नगर निगम के उसरू में एक, साकेतपुरी कॉलोनी में एक, धनीराम का पुरवा में एक व राठहवेली इमामबाड़ा में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है। इनमें 13 लोगों को एसिंप्टोमेटिक होने पर स्वास्थ्य टीमों की निगरानी में घर में आइसोलेट किया गया है। जबकि अन्य को मेडिकल कॉलेज व कोविड केयर सेंटर झुनझुनवाला में आइसोलेट कराया गया है।