फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CORONA

एक ही परिवार के आठ लोगों समेत 24 मिले पॉजिटिव

Sat, 18 Jul 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
CORONA
परिवार के आठ लोगों समेत 24 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

615 हुई संक्रमितों की संख्या
अयोध्या। कोरोना संक्रमण जिले में भी तेजी से पांव पसार रहा है। शनिवार को एक ही परिवार के आठ लोगों सहित 24 और मरीज मिलने से हड़कंप मचा रहा। इन मरीजों को लेकर जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 615 पहुंच गई है। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को आइसोलेशन में भेजा गया है।
जुलाई में कोरोना संक्रमण की गति काफी तेज हो गई है। प्रतिदिन छह से सात सौ तक लोगों का नमूना लिया जा रहा है, नतीजतन एसिंप्टोमैटिक तमाम लोग प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं। इनकी कोई हिस्ट्री न होने से इनमें संक्रमण की चेन ढूंढना विभाग के लिए सिरदर्द हो गया है। शनिवार को आई रिपोर्ट में ऐसे ही तमाम मरीज शामिल हैं। इनमें 12 लोग एसिंप्टोमैटिक हैं और पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्की हैं। 11 मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के कौशल्या घाट निवासी एक व्यक्ति 14 जुलाई को पॉजिटिव आया था। उसकी भी कोई हिस्ट्री नहीं थी। परिवार के लोगों की सैंपलिंग कराई 15 जुलाई को कराया गया तो शुक्रवार की रिपोर्ट में आठ लोग पॉजिटिव मिले। इनमें सात वर्ष के बालक सहित 20 वर्षीय युवक, 23 व 24 वर्षीय युवती, 51 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय व्यक्ति आदि शामिल हैं। इनमें छह को झुनझुनवाला व दो को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कराया गया है। इन सभी में जुकाम, बुखार की समस्या बताई गई है। इसके अलावा शहर के विष्णुपुरी कॉलोनी में एक, दालमंडी फतेहगंज में 81 वर्षीय वृद्धा, हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के जयरामपट्टी मलेथू बुजुर्ग में एक, शहर के पांडेय सर्नेक्षू तिवारी गली में एक, नगर निगम के हैदरगंज मोहल्ला में एक, बीकापुर के जैनपुर में एक, बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट खवासपुरा में दो, चौक टेढ़ी गली में एक, विष्णुपुरी कॉलोनी खोजनपुर में दो, सोहावल के मोकलपुर में तीन मरीज पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed