फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Corona

यश पेपर्स के छह कर्मचारी समेत 11 मिले पॉजिटिव

Wed, 08 Jul 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Corona
अयोध्या। यश पेपर्स लिमिटेड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में मिल के छह और कर्मचारी सहित 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं, जिनकी कोरोना सावधानी के साथ प्रसव भी कराया गया है। रिपोर्ट आते ही सभी को आइसोलेट करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इन मरीजों को लेकर जिले में संक्रमितों की संख्या 349 पहुंच गई है।
विज्ञापन

यश पेपर्स के एमडी, उनकी पत्नी, कामर्शियल हेड, टेबल वेयर हेड सहित छह लोग पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें संक्रमण की चेन जानने के लिए सभी कर्मियों की पूल सैंपलिंग प्रशासन की ओर से कराई गई तो स्थिति चिंताजनक प्रतीत हो रही है। बुधवार को आई रिपोर्ट में मिल के छह कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं, जो मिल के विभिन्न विभागों में कार्य करते हैं। जबकि मिल परिसर में ही निवास करने वाली पाराखान की एक महिला भी पॉजिटिव आई है। इस तरह अब मिल परिसर में एक्टिव केस 13 हो गए हैं।
विज्ञापन

इससे मिल में कार्य करने वाले सैकड़ों कर्मचारियों में भय व्याप्त हो गया है। रिपोर्ट आने के बाद सभी कर्मचारियों को उनके घरों से मेडिकल कॉलेज में लाकर आइसोलेट कराया गया है। साथ ही उनके परिवारीजन व अन्य संपर्क वालों की शिनाख्त करके उन्हें क्वारंटीन कराने व कोरोना जांच कराने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा बीकापुर पूरब महावीर तिवारी का पुरवा निवासी 30 वर्षीय युवक व बीकापुर के सीताराम तिवारी का पुरवा निवासी 28 वर्षीय युवक भी रैंडम जांच में पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में प्रसव के लिए दो गर्भवती महिलाओं की रिपोर्ट भी मंगलवार की देररात कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। रिपोर्ट आते ही दोनों महिलाओं को मेडिकल कॉलेज भेजवाया गया। इनमें एक का प्रसव महिला अस्पताल में व दूसरे का बुधवार को सीजेरियन आपरेशन मेडिकल कॉलेज में हुआ है। इनमें एक महिला (25) मसौधा ब्लॉक के चौधरी का पुरवा की निवासी है। जबकि दूसरी महिला (32) आलमबाग लखनऊ की निवासी है और अयोध्या टेढ़ी बाजार के पास निवास करती है। इन महिलाओं से संबंधित क्षेत्र में भी कोरोना बचाव की प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है।
बीकापुर। विकासखंड क्षेत्र सीताराम का पुरवा धेनुवावां निवासी युवक भदोही जनपद में सैंपल देने के बाद बिना रिपोर्ट आए ही घर चला आया। वहां पर रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मरीज की खोजबीन शुरू हुई तो जिले में भी सूचना दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज को ट्रेस करके दोबारा सैंपलिंग कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। सीएचसी बीकापुर के कंट्रोल रूम इंचार्ज शिवम पांडेय ने बताया कि 30 वर्षीय युवक छह जुलाई को बस द्वारा घर चला आया। भदोही प्रशासन द्वारा रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना मिलने के बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। छह जुलाई को ही मरीज को आइसोलेशन के लिए भेजा गया है।

गठित की गई स्वास्थ्य टीमों द्वारा जरूरी सुरक्षा ाउपाय, थर्मल स्क्रीनिंग तथा सर्वे द्वारा युवक के कांटेक्ट की जानकारी की जा रही है। कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि गांव को जाने वाले रास्तों को सील कर दिया गया है। जबकि महावीर तिवारी पुरवा निवासी 30 वर्षीय युवक 23 जून को दिल्ली से बस द्वारा घर वापस आ रहा था। रास्ते में कहीं बस दुर्घटना का शिकार हो गई थी। जिसमें युवक घायल हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद घर चला आया था। प्रधान प्रतिनिधि राम सूरत यादव ने बताया कि दुर्घटना में युवक का पैर फैक्चर हो गया था। दो दिन पहले मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में पैर का ऑपरेशन कराने के लिए गया। सात जुलाई को जांच के लिए सैंपल लिया गया। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed