{"_id":"5ef225a18ebc3e42ad3683d6","slug":"corona-faizabad-news-lko5273771198","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉन कोविड मरीजों के लिए इंस्टॉल होंगे दस वेंटिलेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉन कोविड मरीजों के लिए इंस्टॉल होंगे दस वेंटिलेटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर को केंद्र सरकार से प्राप्त हुए दस वेंटिलेटर नॉन कोविड मरीजों के इलाज में प्रयोग किए जाएंगे। कोविड मरीजों के इलाज के लिए पहले से इंस्टाल किए गए छह वेंटिलेटर से कार्य चलाया जाएगा। इन दस वेंटिलेटर्स को इंस्टॉल करने की प्रक्रिया चल रही है।
कोविड एल-2 श्रेणी में चयनित मेडिकल कॉलेज में कोरोना काल के दौरान तमाम सुविधाओं को और उच्चीकृत किया गया है। अलग-अलग चरणों में अब तक यहां 16 वेंटिलेटर प्राप्त हो चुके हैं। जिनमें छह को पूर्व में ही कोविड मरीजों के लिए बनी आईसीयू में इंस्टॉल कर दिया गया है।
इधर, केंद्र सरकार की ओर से प्राप्त हुए दस वेंटिलेटर का उपयोग नॉन कोविड मरीजों के लिए करने की तैयारी की जा रही है। इनके अलावा शीघ्र ही प्रदेश सरकार की ओर से पांच वेंटिलेटर मेडिकल कॉलेज को और प्राप्त हो सकते हैं। जिसके लिए सूचना प्राप्त हो गई है। बस आपूर्ति होना शेष है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ अरविंद सिंह ने बताया कि कोविड के इलाज के लिए पर्याप्त वेंटिलेटर इंस्टॉल किए गए हैं। अब तक इनका उपयोग भी नहीं हुआ है। दो मरीजों वेंटिलेटर पर जाने से पूर्व ही मौत हो चुकी है।