फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CORONA

नौ दिन पहले मुंबई से गांव लौटा युवक मिला पॉजिटिव

Fri, 05 Jun 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
CORONA
अयोध्या। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 27 मई को मुंबई के तालगांव से आया युवक शुक्रवार को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव मिला। यह युवक तभी से गांव में टिका रहा। जिसकी पूल सैंपलिंग तीन जून को कराई गई थी और रिपोर्ट पॉजिटिव आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 130 हो गई है।
विज्ञापन

मवई प्रतिनिधि के अनुसार कोरोना मुक्त हुई रुदौली में एक बार फिर एक नया मरीज पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। तालगांव निवासी युवक 27 मई को मुंबई से अपने गांव आया था और तभी से गांव में ही रह रहा है।
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए की जा रही पूल सैंपलिंग में बीते तीन जून को युवक का नमूना भी भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस प्रशासन के लोग गांव पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद गांव को सील करने की प्रक्रिया शुरू हुई। सर्वे के लिए 4 टीम का गठन किया गया। एसडीएम रुदौली विपिन सिंह ने बताया कि गांव के 12 प्रवासी युवक का पूल सैंपलिंग के तहत जांच कराई गई थी, जिसमें युवक पॉजिटिव आया है। बताया कि गांव की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। युवक को आइसोलेट के लिए झुनझुनवाला कोविड केयर सेंटर भेजा जाएगा। युवक के परिवारीजनों को भी जांच के लिए भेजा जाएगा।
कंटेनमेंट जोन की संख्या हुई 67, मुश्किल में जीवन
अयोध्या। शुक्रवार को जिले में एक और कोरोना मरीज मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। इस जोन में सबसे ज्यादा इलाके सदर तहसील में हैं। इन इलाकों में पाबंदियों के साथ लोगों को जीवनयापन करने की अनुमति दी गई है, जिससे लोग भयभीत हैं।
प्रवासी श्रमिकों की आमद बढ़ने के बाद कोरोना का प्रकोप जिले में तेजी से फैलने लगा। अब तक जिले में 130 व्यक्तियों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। जिस गांव में एक मरीज मिला उसे कंटेनमेंट जोन व एक से अधिक मरीज मिलने पर क्लस्टर जोन घोषित किया गया।

इन क्षेत्रों को सील करते हुए सिर्फ आकस्मिक सेवाएं ही प्रदान की जा रही हैं। इमरजेंसी कार्य पड़ने पर ही लोगों को कहीं जाने की अनुमति दी जा रही है। इससे ग्रामीणों की मुसीबत भी बढ़ी है। मौजूदा समय में सदर तहसील में सर्वाधिक 27, मिल्कीपुर में 17, बीकापुर में 12, सोहावल में 8 व रुदौली तहसील में 3 शामिल हैं। जबकि क्लस्टर जोन के मामले में सोहावल व सदर तहसील अव्वल है। यहां क्रमश: पांच-पांच, मिल्कीपुर में चार, बीकापुर में एक व रुदौली में तीन इलाके शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed