फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CORONA

जिले में बढ़े तीन और कोरोना पॉजिटिव

Tue, 19 May 2020 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
CORONA
अयोध्या। जिले में तीन और मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी के साथ जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 28 पहुंच गई है। जिले में इस समय 26 एक्टिव मरीज हैं। डीएम ने तीन कोरोना संक्रमित मरीज और मिलने की पुष्टि की है। हालांकि इनकी रिपोर्ट सोमवार देर रात लखनऊ के बीरबल साहनी पुरा वनस्पति विज्ञान संस्थान से आ गई थी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों से जुड़े इलाकों को मंगलवार को हॉटस्पाट घोषित किया। साथ ही इनके संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन करने के साथ सैनिटाइजेशन व थर्मल स्क्रीनिंग भी की। दिनभर में 74 नमूने भेजे गए हैं। प्रवासियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर डीएम अनुज कुमार झा कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को सचेत कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को 21 नए कोरोना मरीजों को कोविड हास्पिटल मेडिकल कॉलेज और मसौधा में भर्ती कराया गया है। जबकि पहले के 5 मरीजों का इन्हीं अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस तरह मौजूदा समय में जिले में 26 एक्टिव मरीज हो गए हैं। जबकि कोरोना का पहला मामला गर्भवती महिला का 23 मार्च को निकला था। महिला की पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी अन्य रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। इसके बाद महिला ने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया और अब दोनों घर पर हैं। एक मामला यहां बीते दिनों मुंबई से आए युवक के शव की जांच से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को तीन अन्य मरीजों के पाए जाने के बाद जिले में और हड़कंप मच गया। ये तीनों मरीज बीकापुर, मया व गोसाईगंज ब्लॉक से जुड़े बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग अलग-अलग तिथियों में महाराष्ट्र से लौटे हैं। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन मरीजों के गांव को सील करने व कोरोना बचाव से संबंधित अन्य कार्य करने की तैयारी मंगलवार को की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed