फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CORONA

रूदौली की महिला के बहराइच में कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

Sun, 10 May 2020 08:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रुदौली। शहर के मोहल्ला पुराना बाजार निवासी एक महिला के बहराइच जनपद में कोरोना पॉजिटिव निकलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रुदौली के चिकित्सकों के साथ मोहल्ला पुराना बाजार पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पुराना बाजार के एक व्यक्ति की ससुराल बहराइच जनपद के मोहल्ला पूरे काजी में हैं। बीते दिनों उनकी गर्भवती पत्नी को प्रसव के लिए बहराइच के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गईं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय मोहन ने शहर के मोहल्ला पुराना बाजार में उसके घर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान पीड़िता की मां ने बताया की बड़ा बेटा दो माह से और बहू पीड़ित बहू बीते छह माह से बहराइच में है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय मोहन ने बताया कि परिवार में 6 सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कर सभी को घर में क्वारंटीन रहने और बाहर न निकलने के साथ ही स्वास्थ्य खराब होने पर अनिवार्य रूप से सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया की डीएम को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed