Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   constable raped insurance agent

अयोध्या: सिपाही ने बीमा अभिकर्ता को बंधक बना किया दुष्कर्म

Mon, 13 Feb 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 13 Feb 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
constable raped insurance agent
अयोध्या। उड़ीसा के कटक जिले की रहने वाली महिला ने एक सिपाही पर कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उक्त सिपाही प्रयागराज के खीरी थाने में तैनात हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में वह श्रीरामजन्मभूमि मंदिर परिसर की सुरक्षा में उसकी ड्यूटी चल रही है। प्रयागराज के एसएसपी के निर्देश पर अयोध्या कोतवाली पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


उड़ीसा की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक बीमा कंपनी में कार्य करती है। वह 19 नवंबर 2022 को अयोध्या दर्शन के लिए आई थी। यहां उसकी मुलाकात पुलिस में तैनात सिपाही कानपुर निवासी हिमांशु से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातों ही बात में जब मैंने उससे रुकने के लिए धर्मशाला आदि की बात कही। तो उसने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाहरी लोगों के ठहरने के लिए निशुल्क व्यवस्था की है।

इसके बाद वह उन्हें अशर्फी भवन स्थित हनुमानजी गेस्ट हाउस ले गया। वहां हिमांशु उसके लिए खाना लेकर आया। जब उसने खाना खाया तो वह बेहोश हो गई। इसके बाद जब उसे होश आया तो देखा तो वह निर्वस्त्र थी।

वहां खड़े हिमांशु ने उसे धमकाया कि उसने उसका वीडियो बना लिया है। आरोप लगाया कि इसके बाद भी उसने कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

किसी को बताने पर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद वह किसी तरह वहां से भागकर निकली और एसएसपी व अन्य अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी सिपाही प्रयागराज जिले के खीरी थाना क्षेत्र में तैनात है। वह वर्तमान में उसकी ड्यूटी श्रीराम मंदिर परिसर की सुरक्षा में लगी है।


बताया कि पीड़िता की शिकायत की जानकारी कुछ दिनों पहले एसएसपी प्रयागराज को दी गई थी। इस पर जांच के बाद उन्होंने आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए। आरोपी सिपाही के खिलाफ रविवार को केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed