फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   congress politics

Ayodhya News: राजनीति छोड़ दूंगा, पर कांग्रेस नहीं-शत्रोहन

Tue, 13 Jun 2023 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
congress politics
रायबरेली। शहर कांग्रेस कमेटी की कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में सोमवार को आयोजित बैठक में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक एवं एकतरफा जीत से अन्य दलों के नेताओं में बेचैनी बढ़ गई है। इसी से घबरा कर अब लोग उनके कांग्रेस छोड़ने की अफवाह फैलाने लगे हैं। इस पर विराम लगाते हुए कहा कि वह राजनीति छोड़ सकते हैं, लेकिन कांग्रेस नहीं।
विज्ञापन


कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की तरफ से शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने पालिकाध्यक्ष का फूल-माला पहनाकर स्वागत करने के बाद उन्हें प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र भी भेंट किया। कहा कि नगर पालिका में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत ने विरोधी दलों की बोलती बंद कर दी है। यह जीत कांग्रेस संगठन की एकजुटता और प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत का ही परिणाम रही। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सुनील कुमार भदौरिया ने सभासद पुष्पा यादव, विजय लोधी, मो. हुसैन, दीनदयाल निर्मल व रामू चौरसिया को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed