फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Confusion in the amounts of marriage

शादी की रकम पर आरबीआई के मेल से बैंकों में उहापोह

Mon, 21 Nov 2016 10:50 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Mon, 21 Nov 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Confusion in the amounts of marriage
फैजाबाद में सोमवार को सिविल लाइन स्थित एसबीआई मे पैसे की निकासी के लिए कतार में खड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के तेरहवें दिन सोमवार को शादी की रकम निकासी को लेकर सोमवार को आरबीआई से आई रोक की मेल को लेकर दोपहर तक बैंकों ने हाथ खड़े कर दिए, दर्जनों लोगों को बैंरग लौटाया गया। दोपहर बाद दोपहर बाद इसे लागू किए जाने के संबंध में दोबारा आई मेल से काफी जद्दोजहद के बाद एसबीआई से ही दोपहर बाद आधा दर्जन लोगों को ढाई लाख नकदी मिल सकी।
विज्ञापन


इसे लेकर बैंकों में काफी उहापोह मची रही वहीं सोवार को भी भी लोगों को राहत नहीं मिली। बैंक शाखाओं और एटीएम पर सुबह से कतारें लगनी शुरू हुई, जो बैंक बंद होने से तक जारी रही। हालांकि अब मारामारी के हालात नहीं दिखे। 
विज्ञापन


इस बीच डिमांड से 100 व 50 की आधी रकम ही आरबीआई ने सोमवार को जिले की करेंसी चेस्ट में उपलब्ध कराई।  इसका असर रहा कि दर्जनों शाखाओं पर धन निकासी व नोट बदलने में दिक्कतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीआई सबसे अधिक करेंसी संकट ग्रामीण बैंक की शाखाओं में दिखा। नोटों के संकट से ज्यादातर एटीएम बंद रहे। चेस्ट वाली मुख्य शाखाओं में एसबीआई, पीएनबी, बीओबी और ग्रामीण बैंक की मुख्य शाखा से भी शादी के लिए कैश पाने को लेकर लोग भटकते दिखे।


सुबह से दोपहर तक संदेश प्रसारित हो गए कि आरबीआई ने शादी के लिए ढाई लाख देने पर रोक लगा दी है। एसबीआई मुख्य बैंक के प्रबंधक राजेश पाल ने बताया कि मेल में शादी के लिए ढाई लाख देने की छूट पर अचानक रोक लगा दी गई। दोपहर बाद फिर इसे संचालित करने को कहा गया। इसके बाद बैंक आए लोगों को कैश दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed