Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Computerized form now started cutting in medical college

अयोध्या: मेडिकल कॉलेज में अब कटने लगा कंप्यूटराइज्ड पर्चा

Thu, 16 Feb 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 16 Feb 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Computerized form now started cutting in medical college
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में बुधवार से हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) का शुभारंभ हुआ है। इसके तहत सबसे पहले अस्पताल की ओपीडी को ऑनलाइन किया गया है।
विज्ञापन


ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों को बुधवार को कंप्यूटराइज्ड पर्चा देकर ऑनलाइन विवरण दर्ज किया गया। शीघ्र ही वार्डों में भर्ती होने वाले मरीजों से लेकर पूरे अस्पताल को पेपरलेस करने का दावा किया जा रहा है। इससे एक ही क्लिक पर मरीजों से संबंधित समस्त विवरण कंप्यूटर की स्क्रीन पर आ जाएगा।
विज्ञापन


राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में मई 2022 में ही हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम लागू करने की कवायद प्रारंभ हुई थी। एनएचएम द्वारा ईसीआरपी-2 के तहत लीज लाइन, केबलिंग समेत अन्य कार्य प्रारंभ हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवस्था संचालन के लिए करीब 30 कंप्यूटर सेट, छह टेबलेट, 15 प्रिंटर सीएमओ द्वारा उपलब्ध कराया जाना था, लेकिन खरीद प्रक्रिया में कुछ दिक्कतें होने के कारण विलंब से वितरण हुआ तो बुधवार को प्राचार्य ने ऑनलाइन प्रणाली की शुरुआत कराया है।

ओपीडी में बुधवार को पहुंचने वाले मरीजों का नाम, उम्र, पिता का नाम, पता व बीमारी का विवरण दर्ज करके ऑनलाइन पर्चा काटा गया। उन्हें यहीं से संबंधित विभाग की जानकारी देते हुए चिकित्सक के पास भेजा गया।

पहला दिन होने के कारण एक ही कंप्यूटर ओपीडी में लगाया गया। बृहस्पतिवार से दो कंप्यूटर सेट से पर्चा काटने की बात कही गई है। इससे इकट्ठा होने वाली भीड़ को व्यवस्थित करने में आसानी होगी।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि शीघ्र ही सभी वार्डों, इमरजेंसी ओपीडी, ओटी आदि को भी ऑनलाइन जोड़ा जाएगा। इससे किसी भी मरीज से संबंधित जानकारी एक क्लिक करते ही स्क्रीन पर नजर आएगी।


इसके लिए आईटी सिस्टम को विकसित किया जा रहा है। एक व्यक्ति इसके लिए तैनात होगा, जो इस प्रणाली की निगरानी करेगा। व्यवस्था संचालन के लिए एक सॉफ्टवेयर सभी कंप्यूटर में अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed