{"_id":"5e91ec568ebc3e6fd5009efa","slug":"communal-harmony-faizabad-news-lko517325769","type":"story","status":"publish","title_hn":"सईद के परिवार के लिए मसीहा बने प्रमोद सोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सईद के परिवार के लिए मसीहा बने प्रमोद सोनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। देश में कोराना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के बाद उपजे धर्मिक भेदभाव को धता बताते हुए सईद के परिवार के लिए प्रमोद सोनी मसीहा बनकर आए। उन्होंने लॉकडाउन के बाद 18 किमी दूर की यात्रा कर जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया। उनके रक्तदान से सईद को फिलहाल नया जीवनदान मिल गया है। सईद के परिवारजनों ने भी प्रमोद सोनी का धन्यवाद दिया है।
दरअसल जिले के पैगम्बरपुर पोस्ट हुनहुना निवासी के पिछले आठ दिनों से खून की कमी की शिकायत है। लॉकडाउन के चलते यह कहीं इलाज नहीं करा पा रहे थे। तीन दिन सईद ने अपने फैजाबाद शहर में रहने वाले एक रिश्तेदार मक्की से बातचीत की। मक्की ने उनको शहर बुला लिया और शहर के एक वरिष्ठ चिकित्सक से बातचीत कर उनके घर पर दिखा दिया। चिकित्सक ने देखेने के बाद उनके ब्लड की जांच कराई तो उसमें उनका हीमोग्लोबिन मात्र तीन प्वाइंट पाया गया।
चिकित्सकों ने जान बचाने के लिए तुरंत चार यूनिट ब्लड लाने को कहा। परिवार में दो लोग मो. रब्बानी व मतीउर्रहमान ने ब्लड दिया लेकिन इसके बाद भी ब्लड की आवश्यकता थी। इसी दौरान मक्की ने सभी जरूरतमंदों को रक्तादान कराने वाली संस्था मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति के व्हाट्सअप ग्रुप में मैसेज किया। इसकी जानकारी मिलते की पूरा बाजार निवासी प्रमोद सोनी ने तुरंत ब्लड देने की बात कही।