फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Commission takes helped Bangla translator

आयोग ने ली बांग्ला अनुवादक की मदद

Thu, 22 Jun 2017 10:19 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Thu, 22 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
Commission takes helped Bangla translator
जिला कोषागार में मौजूद जस्टिस विष्णु सहाय आयोग की टीम के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
गुमनामी बाबा के रहस्य के बाबत गुरूवार को भी कुछ खास हासिल नहीं हो पाया। जस्टिस विष्णु सहाय जांच आयोग ने अयोध्या जाकर रामकथा संग्रहालय में गुमनामी बाबा का सामान देखा। मुखर्जी आयोग से वापस आई सामग्री को खंगाला। 
विज्ञापन


जांच आयोग के चेयरमैन विष्णु सहाय, सचिव दिलीप कुमार, प्रशासनिक अधिकारी सतवंत सिंह शेट्टी, अन्य स्टाफ शर्मा व प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति सिंह, केन्द्रीय अफसर अनिल व एडीएम सिटी विन्ध्यवासिनी राय की मौजूदगी में करीब साढ़े तीन घंटे तक जांच-पड़ताल चली।
विज्ञापन


जांच आयोग का पूरा फोकस मिले लेटरों के संबोधन पर था। इसके लिए साथ में बांग्ला पढ़ने के अनुवादक को साथ लाये थे। बक्से में जो भी लेटर मिले, बांग्ला में होने पर अनुवाद कर किया जाता रहा। लेकिन सभी लेटरों पर संबोधन में स्वामी जी व गुरुजी लिखा मिला। बक्से में अधिकतर पुराने स्थानीय समाचार पत्र और उसकी कटिंग मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इन बक्सों को पहले मुखर्जी आयोग जांच कर चुका है। उसके वापस किये गए बक्से को एक बार पुन: बारीकी से जांच-पड़ताल की गयी। चेयरमैन विष्णु सहाय यहां बारीकियों से पड़ताल करते रहे और खुद नोट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed