फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   cold

तीन डिग्री पहुंचा, गलन से कांप उठा अयोध्या

Sat, 28 Dec 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
cold
ठंड व गलन में फैजाबाद रेलवेस्टेशन पर परेशान यात्री - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। लगातार गिरते पारे ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ऐसे में शनिवार इस साल का अब तक का सबसे ठंडे दिन के रूप में रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

पारा के 3 डिग्री पर लुढ़कने का असर यह रहा कि दिनभर शीतलहर के प्रकोप से अयोध्या के लोग कांप उठे। दिन में शीतलहर और रात को बर्फीली हवा ने आम जनमानस को बेहाल कर दिया है। अभी मौसम विभाग ने शीतलहर का प्रकोप बरकरार रहने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई, लेकिन आठ बजे तक कोहरा छंट गया और बर्फीली हवा तेजी से चलने लगीं। इन्हीं हवा की वजह से दिन का तापमान शुक्रवार की तुलना में दो डिग्री और घट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे तक धूप तो निकली, लेकिन वो भी ठंड भरी हवा से लोगों को राहत नहीं दिला सकी। मोटरसाइकिल पर चलने वाले लोग परेशान रहे। गलन इतनी अधिक थी कि ऊनी कपड़ों से तन के अलावा कान और सिर ढकने के बाद भी लोगों को ठिठुरने को मजबूर कर रही थी। सरकारी कार्यालय, अस्पतालों आदि में हीटर चलाकर लोगों ने दिन गुजारा और शाम को सीधे घर जाने के अलावा कुछ और नहीं सूझा।
सर्दी की वजह से जो दुकानें सुबह नौ बजे खुल जाती थी, वहां दोपहर 12 बजे शटर उठे। इसी तरह शाम को भी ठंड की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। ठंड से बचने के लिए सभी प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं।
ठंड का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर रहा। छोटे बच्चे निमोनिया के शिकार हो रहे हैं। ठंड की वजह से लोगों की दिनचर्या पूर्णत: बदल गई है। इससे बचाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं देखी जा रही है। सभी प्रमुख स्थानों पर न तो अलाव जल सके ना ही शत-प्रतिशत जरूरतमंदों को कंबल बांटा गया है। सभी प्रमुख चौराहे व स्थलों पर लोग ठिठुरते नजर आ रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में बुजुर्ग सहित युवा वर्ग तक अलाव के इर्द-गिर्द नजर आ रहे हैं।
स्कूलों में अवकाश रहने से छोटे बच्चों को राहत मिली, लेकिन बड़े बच्चे व अध्यापक स्कूलों में ठिठुरते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद चल रही सर्द हवा के असर से बने चक्रवात के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। अचानक एक दिन में तीन डिग्री पारा लुढ़कने के साथ ही शनिवार इस साल का अब तक सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड हुआ है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 11 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 10.3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री रहा। आर्र्दता अधिकतम 85 प्रतिशत रही। हवा की गति 2.9 किमी प्रतिघंटे दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में ठंड से राहत की संभावना नहीं है।

गेहूं व सरसों के लिए फायदेमंद है मौसम
सर्दी गेहूं व सरसों की फसल के लिए मददगार साबित हो सकती है। इस समय इलाके में सर्दी बढ़ने से इन फसलों में रौनक आ गई है। मौसम साफ होने के बाद रात में पड़ रही ठंड से किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस बार जिले में 1.05 लाख हेक्टेयर में गेहूं व 3850 हेक्टेयर में सरसों की बोआई की गई है। जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि इस मौसम से जहां गेहूं व सरसों को फायदा होगा, वहीं आलू, मटर सहित सब्जी की फसलों को नुकसान होने की संभावना है। आलू में झुलसा व मटर में पाला रोग लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed