फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   cold

धूप बेअसर, गलन से जनजीवन बेहाल

Wed, 25 Dec 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
cold
अयोध्या। सुबह से छाई धुंध के बाद बुधवार दोपहर में धूप तो खिली लेकिन पछुआ हवा व गलन से बेअसर रही। लोग दिन भर भीषण ठंड से हलाकान रहे। अभी मौसम विभाग ने सुबह के समय कोहरा छाने व गलन बरकरार रहने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

पिछले दस दिन से पड़ रही शीतलहर का प्रकोप जारी है। बुधवार सुबह कुछ इलाकों में हल्का कोहरा रहा। दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छटा और धुंध छाई रही। दोपहर करीब एक बजे तक आसमान में बादल साफ हुआ और सूर्यदेव के दर्शन हुए। धूप से तापमान में थोड़ा इजाफा हुआ, लेकिन सर्द हवा से धूप खास करिश्मा नहीं दिखा सकी। 3.1 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने हाड़ कंपाया।
विज्ञापन

लोगों को तन पर पहने तमाम ऊनी कपड़े कम ही प्रतीत हो रहे थे। ठंडी इस कदर बढ़ी कि अनेक प्रमुख स्थानों पर सन्नाटा सा माहौल रहा। स्कूलों व कार्यालयों में क्रिसमस का अवकाश होने से थोड़ा गनीमत रही। ठंड के प्रकोप का असर रहा कि क्रिसमस के समय भी पार्कों में खासा उत्साह नहीं नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कुछ समय के लिए निकली धूप से तापमान करीब तीन डिग्री बढ़कर 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 6.5 डिग्री पहुंच गया। आर्द्रता अधिकतम 97 एवं न्यूनतम 78 फीसदी रही। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में सुबह के समय कोहरा पड़ने व पछुआ हवा के चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed