फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CMO sits investigation in case of recovery in postmortem house

Ayodhya News: चीरघर में वसूूली के मामले में सीएमओ ने बैठाई जांच

Fri, 10 Mar 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 10 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
CMO sits investigation in case of recovery in postmortem house
अयोध्या। चीरघर में शव के पोस्टमार्टम के लिए सामान के नाम पर 980 रुपये मांगने के मामले में सीएमओ ने बृहस्पतिवार को जांच कमेटी बना दी। उन्होंने तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर एक सप्ताह के भीतर जांच आख्या मांगी है।
विज्ञापन


मंडल कारागार के पीछे स्थित चीरघर में विगत छह मार्च को अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर चौकी क्षेत्र की एक महिला व कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के ट्रेन दुर्घटना में मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक उस दिन काफी विलंब से आए। बाद में दोनों मृतकों के परिजनों को सामान की सूची थमाई गई। सामान न लाने पर उनसे 980 रुपये की मांग की गई। एक मृतका के परिजन ने रुपये दे दिये, जबकि दूसरे के परिजन सामान लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात मार्च के अंक में ‘अमर उजाला’ ने ‘980 रुपये दो...तब होगा पोस्टमार्टम’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ ने बृहस्पतिवार को जांच कमेटी बैठाई है।


कमेटी में शामिल एसीएमओ डॉ. डीके शर्मा, पीएम के नोडल अधिकारी डॉ. वीपी त्रिपाठी व एसीएमओ डॉ. बीएन यादव को एक सप्ताह के भीतर मामले की जांच करके आख्या भेजने का निर्देश दिया गया है। सीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed