फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   cm yogi adityanath

Ayodhya News: 15 को भरतकुंड आएंगे सीएम योगी

Tue, 13 Jun 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 13 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath
मसौधा(अयोध्या)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 जून को योगिराज भरतजी की तपोभूमि नंदीग्राम भरतकुंड आएंगे। सोमवार को सांसद और जिले वरिष्ठ अफसरों ने यहां का दौरा करके कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ 15 जून को सुबह लगभग दस बजे पहुंचेंगे। वह यहां सभा को भी संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम के मद्देनजर सोमवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल, जिला अधिकारी नीतीश कुमार, डीआईजी प्रवीण सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी, सहित अन्य अधिकारियों ने भरतकुंड पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अफसरों ने संभावित सभा को लेकर स्थान देखा। यहां सफाई व्यवस्था को लेकर मातहत अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सांसद के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, कमला शंकर पांडेय सहित अन्य लोग थे। पूरा कलंदर थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी के सिलसिले में सोमवार शाम जिले के वरिष्ठ अधिकारी यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed