फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CM patted the engineers on the back, said - reduce time, work faster

Ayodhya News: सीएम ने इंजीनियरों की पीठ थपथपाई, बोले- समय कम, और तेज करें काम

Sat, 02 Dec 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 02 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
CM patted the engineers on the back, said - reduce time, work faster
श्रीरामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण करते सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योत - फोटो : संवाद
अयोध्या। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अयोध्या दौरे की शुरुआत हनुमंतलला के दरबार में शीश नवाकर की। यहां से रामलला के दरबार पहुंचे। आरती उतारी। पूजा-अर्चना की। राममंदिर निर्माण कार्य की प्रगति देखी। निर्माण कार्य में लगे इंजीनियरों और कारीगरों की पीठ थपथपाई। बोले- प्राण प्रतिष्ठा में अब समय कम बचा है। काम में और तेजी लाएं। 30 दिसंबर तक हर तरह का काम पूरा कर लें।
विज्ञापन

सीएम का हेलीकाॅप्टर रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर सुबह 11:20 बजे उतरा। यहां से सीएम का काफिला हनुमंतलला के दरबार पहुंचा। इसके बाद महंत संतराम दास, महंत बलराम दास, पुजारी राजूदास, पुजारी हेमंत दास से मुलाकात की। सभी संतों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। सीएम ने संतों से आग्रह किया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आप सभी अअपनी भूमिका का निर्वहन करें। संतों के मार्गदर्शन में प्राण प्रतिष्ठा का समारोह ऐतिहासिक होना चाहिए। संतों ने भी सीएम को आश्वस्त किया।
विज्ञापन

यहां से सीएम रामजन्मभूमि पहुंचे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सीएम को मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराया। सीएम ने इंजीनियरों ने पूछा इस महीने तक काम पूरा हो जाएगा ना... इंजीनियरों ने बोला जी सर। सभी काम पूरे हो जाएंगे। सीएम ने कहा कि 30 दिसंबर तक परिसर को पूरी तरह से तैयार कर लिया जाए। चंपत राय ने भी सीएम को आश्वस्त किया कि ऐतिहासिक आयोजन का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने भी रामलला एवं हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। राममंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र, बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने सीएम व अन्य अतिथियों को राममंदिर का माॅडल भेंट किया।


करीब एक घंटे तक रोके गए श्रद्धालु
सीएम योगी के हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन के दौरान श्रद्धालुओं को जगह-जगह बैरियर लगाकर रोका गया। करीब एक घंटे तक श्रद्धालुओं को इंतजार करना पड़ा। हनुमानगढ़ी में सीएम के दर्शन के दौरान पैदल श्रद्धालुओं को भी उस ओर जाने से रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed