फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CM

कल अयोध्या में दो घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री

Fri, 05 Feb 2021 10:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
CM
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के 7 फरवरी को दोपहर 12 से दो बजे तक अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। उनके संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अयोध्या के विकास कार्य प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल हैं। अयोध्या विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने की कवायद जोरों पर है। कई बड़ी परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। यहां कराए जाने वाले कार्यों की हकीकत जानने के लिए मुख्यमंत्री 7 फरवरी को अयोध्या आ रहे हैं। जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 7 फरवरी को दोपहर 12 से दो बजे तक अयोध्या के राम कथा संग्रहालय में अयोध्या में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

हालांकि अभी विस्तृत कार्यक्रम आने का इंतजार भी है। समीक्षा को लेकर प्रशासन और विकास विभाग के अफसर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। कराए गए कार्यों के साथ ही प्रस्तावित परियोजनाओं को लेकर भी तैयारी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम और समीक्षा को लेकर मंडल और जिला प्रशासन के अफसरों के साथ बैठकें की है। इसमें विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। हालांकि अफसर अभी इस पर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed