{"_id":"5ff201178ebc3e410458b2c7","slug":"cloud-knock-increases-cold-faizabad-news-lko5579976112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों की दस्तक से ठंड में इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों की दस्तक से ठंड में इजाफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। मौसम का मिजाज रविवार को दूसरे पहर बदल गया। आसमान में काले बादलों ने दस्तक दी और ठंड में इजाफा हुआ। हालांकि, मौसम विभाग ने अभी वर्षा होने की संभावना से इंकार किया है।
पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज काफी खुशनुमा नजर आ रहा था। सुबह-शाम हल्की ठंडी व दिन में चटख धूप से लोग राहत महसूस कर रहे थे। रविवार को सुबह तो आसमान साफ रहा और रोज की तरह ही हल्की धूप खिली, लेकिन बीच-बीच में बादलों की आवाजाही जारी रही। दोपहर बाद सूर्यदेव काले बादलों के बीच अदृश्य हो गए। छतों पर लोग धूप सेंकने के इंतजार में घंटों बैठे रहे और निराशा ही हाथ लगी। देरशाम तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके और बादल छाए रहे।
उधर, दिन भर बादलों की वजह से तापमान में उछाल देखा गया है। अधिकतम तापमान एक डिग्री उछलकर 24 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री उछाल के साथ 8.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। आद्रता अधिकतम 88 एवं न्यूनतम 47 फीसदी रही। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने व वर्षा न होने की संभावना है।