फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CLI and including the driver three suspension

सीएलआई व चालक सहित तीन सस्पेंड

Wed, 02 Dec 2015 11:25 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
रुदौली रेलवे स्टेशन पर लाल होम सिग्नल को नजरंदाज कर आउटर से आगे एक ही पटरी पर पावर इंजन व पैसेंजर ट्रेन के आने के मामले में फैजाबाद के सीएलआई उपेंद्र कुमार, पावर इंजन के चालक केके सिंह व सहायक चालक शिवकुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन


जांच में घटना की वजह ब्रेक सिलेंडर को प्रेशर सप्लाई करने वाली पाइप का निकलना माना गया है। इसकी वजह से ब्रेक अच्छी तरह नहीं लगा और इंजन आगे बढ़ता रहा। सामने पैसेंजर ट्रेन आती देख चालक ने इंजन को रिवर्स गेयर में डाल किसी तरह रोका था।
विज्ञापन


बाद में बैक होते इंजन को लूप लाइन में लाकर डायनमिक ब्रेक के सहारे रोका गया था। सूत्रों के अनुसार, घटना की प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि ब्रेक का प्रेशर 3.5 केजी प्रति सेमी. स्क्वायर होना चाहिये। इतना प्रेशर होने पर ही ब्रेक लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पहुंची ट्रेन का प्रेशर, घड़ी की सुई में 1.2 केजी ही मिला है। इसी वजह से इंजन में पूरी तरह ब्रेक नहीं लगा और होम सिग्नल लाल होते हुए भी इंजन आगे बढ़ता गया। सूत्र ने बताया कि इंजन के ब्रेक सिलेंडर को प्रेशर सप्लाई करने वाली पाइप भी निकली हुई मिली है।

यह मैकेनिकल फॉल्ट है। जबकि सोमवार को ही लखनऊ शेड में इंजन का मेंटीनेंस हुआ था और मंगलवार को इसे फैजाबाद शाखा के चालक केके सिंह व शिवकुमार फैजाबाद ले जा रहे थे।

दुर्घटना की मौके पर जांच करने के लिए सीनियर डीएमई डीजल एसपी सिंह व दूसरे अधिकारी भी पहुंचे। उन्होंने फैजाबाद के मुख्य लोको इंस्पेक्टर (सीएलआई), चालक और सह चालक को निलंबित कर दिया है।


सूत्र का कहना था कि इंजन का ब्रेक फेल होने पर रुदौली स्टेशन के जिम्मेदार को इंजन को दूसरी लाइन पर लेकर उसे गिराने का उपाय करना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

उधर, कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक विनीत श्रीवास्तव का कहना था कि मामले की जांच शुरू हो चुकी है। दोष किसका है? यह रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed