फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   'Civil Hospital doctors were killed father'

‘सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने ली पिता की जान’

Mon, 01 Aug 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Mon, 01 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
 'Civil Hospital doctors were killed father'
रालोद नेता मुन्ना सिंह चौहान के पुत्र अमित सिंह। - फोटो : अमर उजाला
मेरे पिता की सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने जान ले ली। डॉक्टरों ने इतनी लापरवाही बरती कि एक सामान्य मरीज के साथ भी ऐसी कल्पना नहीं की जाती। पहले उन्हें आपात कक्ष में रात में भर्ती कर पेट दर्द की दवाएं दी गईं।
विज्ञापन


दूसरे दिन ब्लड जांच कराकर सीने में संक्रमण व निमोनिया बता एंटीबायोटिक दी गई। मैंने तभी कहा कि डेंगू की जांच भी करा लीजिए डॉक्टर साहब, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। अंतत: इसी लापरवाही से पिता जी की हालत बेहद खराब हुई।
विज्ञापन


बाद में डेंगू की पुष्टि होने पर भी पीजीआई में जान नहीं बचाई जा सकी। यह आरोप है रालोद के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सिंचाई मंत्री मुन्ना सिंह चौहान के इकलौते बेटे डॉ. अमित सिंह का।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ ने सोमवार को डॉ. अमित से उनके पिता की असामयिक मौत पर विस्तृत बातचीत की।

अमित पहले लखनऊ के डॉ. लोहिया अस्पताल में चिकित्सक रहे, अब चिनहट के पास सीएचसी पर तैनात हैं। अमित ने लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल के डॉक्टरों पर पिता के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि सिविल अस्पताल समय से डेंगू की जांच कर लेता तो उनके पिता का गलत इलाज न होता और उनकी जान बच जाती।


यही नहीं एक वीआईपी होने के बावजूद उनके पिता के साथ सामान्य रोगी की तरह व्यवहार किया गया और काफी देर तक उनको प्रतीक्षारत रखा गया। अमित ने बताया कि रविवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के फोन आने पर इसकी शिकायत की थी, अब तेरहवीं बाद मुख्यमंत्री से मिलकर लिखित शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed