फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   city of tents

Ayodhya News: अयोध्या में बढ़ेगा तंबुओं के शहर का दायरा

Fri, 09 Jun 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 09 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
city of tents
टेंट सिटी। फाइल फोटो
अयोध्या। अयोध्या में तंबुओं के शहर का दायरा बढ़ाया जाएगा। दूसरे बड़े टेंट सिटी के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। दूसरा बड़ा टेंट सिटी सरयू तट पर गुप्तारघाट बंधे के किनारे बसाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

इसके लिए कमिश्नर गौरव दयाल ने प्रशासन के अफसरों के साथ गत दिनों बंधे के किनारे सरकारी जमीन का निरीक्षण किया। एक बड़ी जमीन को चिंह्ति किया गया है। उन्होंने अयोध्या विकास प्राधिकरण को इस जमीन के सर्वे के साथ बाढ़ के दौरान यहां के जल स्तर की जानकारी और दूसरे आवश्यक सर्वे का जिम्मा सौंपा है। प्रशासन दूसरा प्रस्तावित टेंट सिटी एक हजार की क्षमता वाला बनाना चाहता है।
विज्ञापन


यह व्यवस्था अयोध्या में बढ़ रही श्रद्धालु एवं पर्यटकों की संख्या के मद्देनजर की जा रही है। जनवरी 2024 में राममंदिर के लोकार्पण के बाद इसमें और इजाफा होगा। अयोध्या में अभी बड़े होटल नहीं है। खर्च वहन करने वाले लोगों को सुविधा देने के मद्देनजर टेंट सिटी की व्यवस्था की जा रही है। इसकी व्यवस्था की जिम्मेदारी एडीए के पास होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई श्रेणी के होंगे आवास
यह सरयू तट पर ऐसा शहर होगा जहां आधुनिकतम सुविधाओं से लैस कई श्रेणी के आवास होंगे। इसका प्रयोग प्रयाग और काशी में हो चुका है। यहां अस्थायी साधारण कमरों से सुइट तक बनाए जाते हैं। इनका कम से कम दो दिन और एक रात का किराया हजारों में होता है। ज्यादा समय के लिए ज्यादा पैसा देना होता है।


पहले टेंट सिटी का टेंडर जारीप्रयोग के तौर पर सरयू के किनारे रामनगरी में ब्रह्मकुंड गुरुद्वारे के पास सरकारी जमीन पर तंबुओं का शहर बनाने के लिए टेंडर की कार्रवाई चल रही है। यह छोटा स्थान है। प्रशासन दूसरा बड़ा टेंट सिटी बसाना चाहता है। इस पर कार्रवाई शुरु की गई है।


अयोध्या की आध्यात्मिकता का वाहक होगा तंबुओं का शहर
तंबुओं का शहर सरयू तट पर बसाया जाएगा। श्रद्धालु और पर्यटक यहां से सरयू और अयोध्या को निहार सकेंगे। सरयू तट पर बैठ शांति का अनुभव कर सकेंगे। अयोध्या की आध्यात्मिकता का अहसास कर सकेंगे। योग और ध्यान किया जा सकेगा। सरयू तट पर पर्यटन से जुड़ी पैरा ग्लाइंडिंग जैसे क्रियाकलाप में भाग लिया जा सकेगा।




दूसरे बड़े टेंट सिटी के लिए सरयू तट के गुप्तार घाट बंधे के पास बड़ी सरकारी जमीन चिंह्ति की गई है। यहां टेंट सिटी बसाने का प्रस्ताव है। इसके सर्वे की जिम्मेदारी अयोध्या विकास प्राधिकरण को सौंपी गई है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पहले टेंट सिटी की स्थापना के लिए टेंडर की कार्रवाई चल रही है।
-गौरव दयाल, मंडलायुक्त, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed