फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Christ's churches rang yeeshu massage

गिरजाघरों में गूंजे ईसा मसीह के संदेश

Thu, 24 Dec 2015 10:24 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Dec 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस गुरुवार शाम से ही परवान पर रहा। चर्चों में प्रशु यीशू के जन्म की झांकी देखने और प्रार्थना के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। चर्चों को रंगबिरंगी झालरों व आकर्षक लाइटों से सजाया गया है।
विज्ञापन


परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जैसे ही रात में घड़ी की सुई 12 पर पहुंची, लोग एक-दूसरे को मैरी क्रिसमस कहकर बधाई देने लगे। प्रार्थना सभाएं हुईं, जिसमें विश्व कल्याण व अमन-चैन की प्रशु यीशू से प्रार्थना की गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह विशेष प्रार्थना सभा (पवित्र मिस्सा) के साथ केक कटेंगे। शाम को होलीमॉस, बाइबिल पाठ व प्रवचन इत्यादि कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही जनकल्याण के लिए विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभु ईसा मसीह के जन्मोत्सव के उल्लास में एक सप्ताह से जगह-जगह कार्यक्रमों की धूम है। चर्चों में रंगरोगन, सफाई व सजावट का कार्य तो काफी पहले शुरू हो गया था। घर-घर कैरल सिंगिंग चल रही थी।

गिफ्ट की दुकानों व बेकरी भी सजी थीं। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए रिहर्सल का दौर चल रहा था। क्रिसमस-डे की पूर्व संध्या पर चर्चों की रौनक देखते ही बन रही थी।

ईसाई परिवारों ने भी गिफ्ट कॉर्नरों से क्रिसमस-ट्री, सांता क्लॉज के परिधान व आकर्षक उपहार खरीदे। प्रभु यीशू के जन्मोत्सव को प्रदर्शित करती झांकियां घर-घर में सजाई गई हैं।

गिरजाघरों व घरों में गुरुवार को जन्मोत्सव, पहाड़ी प्रवचन, क्रूसीफिकेशन, समाज के लिए कार्य करते यीशू आदि की मनोरम झांकियां सजी हुई हैं। ये झांकियां हर किसी के आकर्षण का केद्र हैं।

वहीं क्रिसमस के दिन शुक्रवार को परोपकार की भावना से समाज कार्य करने की भी तैयारी है। शहर के सभी गिरजाघरों में क्रिसमस-डे के दिन सुबह व शाम प्रार्थना सभा होगी। इसमें जिलेभर से ईसाई परिवार इकट्ठा होंगे।

इसके लिए कैंट की सेंट मेरीज चर्च, मेथोडिस्ट चर्च ऑफ नार्थ इंडिया सहित बिलीवर्स चर्च, विक्टरी चर्च, एबीसी चर्च, सियोन चर्च व एफजीआई चर्च सज-धजकर तैयार हैं। चर्चों में आकर्षक झांकियां भी सज गई हैं।

मेथोडिस्ट चर्च के रेव्ह के सोलोमन ने बताया कि 25 दिसंबर की सुबह विशेष प्रार्थना सभा (पवित्र मिस्सा) होगी और शाम को होलीमॉस, बाइबिल पाठ व प्रवचन इत्यादि कार्यक्रम होंगे।


इसके साथ ही जनकल्याण के लिए विभिन्न कार्यक्रम होंगे। गरीब बच्चों को उपहार बांटे जाएंगे। लोगों को प्रभु यीशूु का शांति संदेश सुनाया जाएगा और प्रार्थना सभाओं के माध्यम से देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआएं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed