{"_id":"57b35f3c4f1c1ba2506eb209","slug":"child-died-in-the-rain-collapsed-wall","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में दीवार ढही बालिका की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में दीवार ढही बालिका की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो फैजाबाद
Updated Wed, 17 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगंज थाना क्षेत्र के गुरौली गांव में सोमवार दोपहर तेज हवा और बारिश से मिट्टी की जर्जर दीवार ढह गई। इस हादसे में मलबे के नीचे दबकर एक बालिका की मौत हो गई। उधर गोसाईगंज नगर के महबूबगंज मार्ग पर नवीन मंडी के पास एक पुराना आम का पेड़ तेज आंधी व बारिश में गिर गया।
इसकी चपेट में आने से स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम से लौट रहीं दो छात्राओं सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जाती है, जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पेड़ गिरने से कई घंटे महबूबगंज-गोसाईगंज मार्ग बधित रहा।
हैदरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, सोमवार दोपहर बरसात के दौरान रुस्तम अली की पुत्री बबली (12) घर के बाहर खेल रही थी। बरसात से बचने के लिए पड़ोसी मोहम्मद अली के जर्जर मिट्टी के मकान के पास खड़ी हो गई। इसी दौरान अचानक दीवार का एक हिस्सा ढह गया और बच्ची मलबे में नीचे दब गई।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर उसे बहार निकाला और पीएचसी हैदरगंज ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। नायाब तहसीलदार अविचल सिंह ने बताया कि परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।
बताया कि मुंबई से मृत बच्ची के पिता के आने पर ही कफन दफन किया जाएगा। थानाध्यक्ष हैदरगंज राघवेंद्र रावत ने बताया कि घटना की जानकारी हुई लेकिन परिवारीजनों ने कोई सूचना नहीं दी है। एसडीएम अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित परिवार को अहेतुक सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं रामपुरभगन में सोमवार को बरसात में रामसूरत पांडेय का खपरैल का मकान भरभराकर गिर गया। हालांकि कोई हताहत नही हुआ है लेकिन गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल रामचंदर कनौजिया ने बताया कि रिपोर्ट भेज दी गई है।
उधर अमसिन प्रतिनिधि के अनुसार, गोसाईगंज नगर के महबूबगंज मार्ग पर नवीन सब्जी मंडी के सामने सोमवार को दोपहर बाद बरसात के साथ तेज हवा चलने से आम का एक पेड़ गिर गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूल से घर वापस जा रही रेउरी गांव निवासी कक्षा 11 की छात्रा सविता पांडे पुत्री श्याम नरायन और नेहा सिंह उर्फ शिखा पुत्री वीरेंद्र सिंह के अलावा स्कूटी सवार दंपती कैलाश विश्वकर्मा व उनकी पत्नी मिथिलेश निवासी महबूबगंज पेड़ की चपेट में आकर घायल हो गईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी गोसाईंगंज पहुंचाया। जहां मिथिलेश को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पेड़ गिरने से गोसाईगंज-महबूबगंज मार्ग घंटों बाधित रहा। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि मार्ग पर गिर पेड़ को हटवा दिया गया है। शेष तीन घायलों का उपचार सीएचसी में चल रहा है।